haldwani News : हल्द्वानी में खुल गया पॉटरी स्टूडियो, जहां आप सीख सकते हैं मिट्टी की चित्रकारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पवन कुंवर/हल्द्वानी . शहर में अब पॉटरी स्टूडियो खुल चुका है जहां बच्चों को मिट्टी के बारे में जानकारी दी रही है.आधुनिक जमाने के बच्चों की दिनचर्या पुराने जमाने के मुकाबले एकदम उलट है. जहां, पहले के समय में बच्चे मिट्टी में लोट पोट होकर मैदानों में छलांगे मारते दिखते थे. वहीं आज के समय में बच्चे घरों में कैद होकर सिर्फ मोबाइल और टीवी को निहारते रहते हैं. दिनचर्या को बदलने के लिए काम कर रहे हैं हल्द्वानी निवासी विनय अस्थाना.

दस साल से हल्द्वानी में रहकर नौकरी कर रहे विनय अस्थाना आज के दौर के बच्चों को मिट्टी के करीब और मोबाइल से दूर करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने बेहद अभिनव तरीका भी खोजा है. विनय अस्थाना पॉटरी स्टूडियो से बच्चों को जोड़ रहे हैं. जी हां. इनकी मदद से आप अपने बच्चों को बेहतर जानकारी दे सकते हैं.

बच्चों को मिट्टी से जोड़ना है लक्ष्य
विनय अस्थाना ने बताया कि आधुनिक जमाने के बच्चों की डेली लाइफ देखकर हमेशा से इस ओर काम करने का मन था. हमेशा से बच्चों को मिट्टी से जोड़ने की सोच रही है उनका कहना है कि बचपन में हमारी पीढ़ी त्योहारों पर खुद से तरह तरह की चीजें बनाती थी. गौरतलब है कि पुराने जमाने में दीपावली पर खुद झालर बनाकर घरों को सजाया जाता थाइसके अलावा भी बच्चे पहले के दौर में मिट्टी से जुड़े खेल सड़कों पर जाकर खेलते थे. लेकिन आज के जमाने में बच्चे घर से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं. जिसमें मां बाप का अपने आप में व्यस्त रहना भी एक बड़ा कारण है. बच्चों को अपने संस्कृति की तरफ खींचने के लिए विनय ने पॉटरी का जरिया खोजा है.

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से बच्चे हो रहे संस्कृति से दूर
विनय के पास मिट्टी के बर्तन बनाने वाली इलेक्ट्रिक पॉटर व्हील उपलब्ध है. साथ ही वह इसके साथ बर्तन बनाने वाली मिट्टी फ्री में उपलब्ध करा रहे हैं. अगर आप चाहें तो मशीन के साथ साथ उनसे बर्तन बनाने का कोर्स भी प्राप्त कर सकते हैं.बच्चों को आधुनिक दौर की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से दूर करने के लिए इस तरह की एक्टिविटी खासी जरूरी होती जा रही हैं. बच्चों को पुराने जमाने की तरह संस्कृति से जोड़ने के लिए वाकई विनय का यह प्रयास सराहनीय है. खास बात ये भी है घर में इस एक्टिविटी को करने से हमें कुम्हार की मेहनत का भी अंदाजा लगेगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 17:14 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें