What’s the Difference Between Ceiling Air Ventilation and Exhaust Fans – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल खराब एयर को निकालने के लिए होता है
वेंटिलेशन फैन फ्रेश एयर के प्रवाह को रूम में बढ़ाता है
दोनों फैन में मिलते हैं यूनिक फीचर्स

नई दिल्ली. घरों में वेंटिलेशन और एग्जॉस्ट दोनों ही फैन का यूज आम है. लेकिन इसके बाद भी हमें इन दोनों फैन के अंतर के बारे में कोई खास जानकारी नहीं होती. अगर आप बिजली का काम करने वाले वर्कर से भी पूछेंगे, तो वो भी आपको दोनों फैन के बीच का सटीक अंतर नहीं बता सकेगा. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि यहां हम आपको वेंटिलेशन और एग्जॉस्ट दोनों ही फैन के अंतर और इसके यूज के बारे में बता रहे हैं.

वेंटिलेशन और एग्जॉस्ट फैन दोनों ही ब्रांडेड और लोकल कंपनियों के आते हैं. ब्रांडेड कंपनी के वेंटिलेशन और एग्जॉस्ट फैन अच्छा काम करते है, जबकि लोकल कंपनी के वेंटिलेशन और एग्जॉस्ट फैन ठीक से अपना काम नहीं करते. ऐसे में जब भी आप फैन खरीदे तो ब्रांडेड कंपनी का ही खरीदने की कोशिश करें.

यह भी पढ़ें- Best 5G Smartphone : 15,000 की रेंज में आते ये लेटेस्ट फोन, 5000mAh की मिलेगी दमदार बैटरी

वेंटिलेशन फैन
वेंटिलेशन फैन का इस्तेमाल घर और कमर्शियल स्पेस में फ्रेश एयर के लिए किया जाता है. ये फैन घर और  कमर्शियल स्पेस में ताजी हवा के प्रवाह को बनाए रखते है और यहां बैठे लोगों को गर्मी से बचाते हैं. वहीं वेंटिलेशन फैन के जरिए कमरे और  कमर्शियल स्पेस में शुद्ध हवा का वातावरण बना रहा है, जिससे आपको सांस लेने के लिए फ्रेश ऑक्सीजन मिलती है.

यह भी पढ़ें- क्यों और किस लिए किया Call? रिसीव करने से पहले मिलेगी जानकारी, ऐपल लाने वाला है तगड़ा फीचर

एग्जॉस्ट फैन
एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल घर और कमर्शियल स्पेस में से खराब एयर को निकालने के लिए किया जाता है. अगर आपने देखा हो, तो घर के बाथरूम और किचन में एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं कमर्शियल स्पेस में एग्जॉस्ट फैन ऊंचाई पर लगाए जाते है. क्योंकि ऑक्सीजन के मुकाबले कार्बनडाई आक्साईड हल्की होती है जो कि, कमर्शियल स्पेस की छत की सतह से सटकर इकट्ठा होनी शुरू हो जाती है, जिसे एग्जॉस्ट फैन की मदद से बाहर निकाल दिया जाता है.

वेंटिलेशन और एग्जॉस्ट फैन में अंतर
वेंटिलेशन और एग्जॉस्ट फैन दोनों ही घर और कमर्शियल स्पेस में शुद्ध हवा के लिए काम करते है और वातावरण को फ्रेश बनाएं रखते हैं. लेकिन इस सबके बावजूद इन दोनों में एक मामूली अंतर है, जहां वेंटिलेशन फैन रूम या कमर्शियल स्पेस में ताजी हवा का प्रवाह बनाता है. वहीं एग्जॉस्ट फैन रूम और कमर्शियल स्पेस में से अशुद्ध हवा को खत्म करने का काम करता है.

Tags: Tech Knowledge, Tech news, Tech news hindi, Tech News in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें