Saharsa News : सेल्स टैक्स चोरी की आशंका पर बिजली घर पर हुई छापेमारी, अधिकारियों ने जब्त किए कागजात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मो. सरफराज आलम/सहरसा. स्थानीय सेल टैक्स अधिकारियों की टीम ने डीबी रोड स्थित अपोलो बिजली घर पर छापेमारी की. इस दौरान दुकान में मौजूद एक-एक सामान की जांच-पड़ताल की गई. साथ ही 5 गोदामों की भी जांच की गई. इसके बाद कई कागजातों को जब्त कर अपने साथ ले गई.

राज्य कर सहायक आयुक्त सोनू कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि टैक्स का हंड्रेड परसेंट जो सेटलमेंट है, वह आईटीसी के माध्यम से दिया जा रहा है. जबकि इनको टैक्स के माध्यम से भी टैक्स का पेमेंट करना होता है. शुरुआती दौर में मुख्य दुकान और इनके सभी गोदामों की जांच की गई. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इस तरह से होती है टैक्स की चोरी
प्रभारी राज्य कर आयुक्त दिलीप कुमार साह ने बताया कि इसमें लाभ पर टैक्स नहीं दिया जा रहा है. आईटीसी से पेमेंट कर दिया जाता है. इस कारण टैक्स की चोरी हो रही है. इनके दुकान और गोदाम के सामानों का निरीक्षण किया जा रहा है, सामानों की सूची बनाई जा रही है. जिस सामान के कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाएंगे, उसे जब्त कर लिया जाएगा. इसमें टैक्स की जो चोरी की गई होगी, उसके लिए फाइन किया जाएगा.

18.40 लाख संग्रह हुआ था राजस्व
जांच अधिकारी ने बताया कि बीते वर्ष 2022-23 में कुल 6 दुकानों पर टैक्स चोरी को लेकर छापामारी की गई थी. जिनमें कुल 18 लाख 40 हजार रुपए के टैक्स चोरी को लेकर फाइन किया गया था. उक्त राशि राजस्व के रूप में विभाग में जमा करा दी गई है.

उन्होंने बताया कि जबकि चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में अब तक तीसरी दुकान पर छापामारी की गई है. इसमें अपोलो बिजली घर, डीबी रोड स्थित रामा इलेक्ट्रिकल हाउस और सौर बाजार के कंचन ट्रेडर्स में भी छापामारी हुई थी. उक्त दोनों दुकानों पर हुई छापामारी की जांच रिपोर्ट की प्रोसिडिंग चल रही है. टैक्स चोरी का मामला साबित हुआ था.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें