कभी होटल में परोसा था खाना, आज चला रहीं 2 लाख करोड़ की कंपनी, छोटे-से शहर से निकलकर अमेरिका में रोशन किया नाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

यामिनी रंगन अमेरिकी सॉफ्टवेयर फर्म हबस्पॉट की सीईओ हैं.
कोयम्बटूर के भरथियार यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया.
2019 में सैन फ्रांसिस्को में बिजनेस में सबसे प्रभावशाली महिला समेत कई पुरस्कार जीते हैं.

Success Story: भारत से अमेरिका जाकर टेक सेक्टर में सुंदर पिचाई, सत्या नडेला, पराग अग्रवाल, थॉमस कुर्रियन समेत कई टॉप सीईओ ने अपनी प्रतिभा को लोहा पूरी दुनिया में मनवाया है. हालांकि, ये नाम काफी प्रसिद्ध हैं और चर्चा में रहे हैं लेकिन कुछ नाम ऐसे जिन्होंने ज्यादा सुर्खियां नहीं बटोरी लेकिन टैलेंट के मामले में यह भी आगे रहे हैं. इस लिस्ट में शामिल हैं यामिनी रंगन, भारत के छोटे-से शहर से अमेरिका पहुंचकर देश की इस बेटी ने बड़ा नाम कमाया है.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में यामिनी रंगन का नाम एक सम्मानित सीईओ के तौर पर लिया जाता है. यामिनी अमेरिका में 25.66 बिलियन डॉलर यानी 2 लाख करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ वाली कंपनी की कमान संभाल रही है. वे स्थित डेवलपर और सॉफ्टवेयर फर्म हबस्पॉट की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं. आइये जानते हैं महज 21 साल की उम्र में अमेरिका पहुंचने वाली यामिनी ने कामयाबी का ये सफर कैसे तय किया.

ये भी पढ़ें- ये भारतीय कारोबारी पूरी दुनिया को बेचता है सोना! कभी दुकानों पर जाकर देते थे माल, आज अरबों की कंपनी के मालिक

पहली नौकरी में होटल में परोसा खाना
21 साल की उम्र में यामिनी भारत के छोटे से शहर से बड़े सपनों को साकार करने के लिए अमेरिका आ गईं. हालांकि, सफलता का ये सफर इतना आसान नहीं था. यामिनी रंगन को करियर के शुरुआती दिनों में संघर्ष का सामना करना पड़ा. एक महीने तक अमेरिका में रहने की कोशिश में यामिनी के पास किराया चुकाने के बाद जेब में सिर्फ 150 डॉलर बचे थे. ऐसे में उन्हें हर हाल में काम चाहिए था.

डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, यामिनी ने अपनी पहली नौकरी अटलांटा के एक फुटबॉल स्टेडियम में की, जहां उन्होंने रेस्तरां में खाना परोसा. यामिनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे हमेशा स्वतंत्र रहना चाहती थी और वह वापस घर नहीं जाना चाहती थी और ना ही माता-पिता से पैसे मांगती थी.

भारत में पढ़ीं और दिग्गज US कंपनियों के साथ किया काम
यामिनी रंगन ने पोस्ट ग्रेजुएशन करने से पहले कोयम्बटूर के भरथियार यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया और फिर बर्कले से एमबीए किया. अपने लंबे और सफल करियर में उन्होंने SAP, ल्यूसेंट, वर्कडे और ड्रॉपबॉक्स जैसे आईटी दिग्गजों के लिए काम किया. 2020 में उन्होंने चीफ कस्टमर एक्जीक्यूटिव के तौर पर हबस्पॉट ज्वाइन किया.

महज एक साल के अंदर 2021 में उन्हें सीईओ के पद पर पदोन्नत किया गया और यामिनी रंगन ओरावले के सफरा कैट्ज, अरिस्टा की जयश्री उल्लाल और एचसीएल की रोशनी नादर जैसी टॉप लेडी सीईओ की लिस्ट में शामिल हो गईं. उन्होंने 2019 में सैन फ्रांसिस्को में बिजनेस में सबसे प्रभावशाली महिला समेत कई पुरस्कार हासिल किए हैं.

Tags: Business ideas, Indian startups, Success Story, Womens Success Story

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें