WhatsApp का Channels फीचर लॉन्च, जानिए कैसे करेगा कम और किसाको होगा फायदा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

वॉट्सऐप चैनल फीचर इंडिया में अभी नहीं होगा लॉन्च
फिलहाल ये फीचर सिंगापुर और कोलंबिया में हुआ लॉन्च
यूजर्स अपने पसंदीदा चैनलों को फॉलो कर पाएंगे

 नई दिल्ली. इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने एक नया फीचर एड ऑन किया है, जिसे कंपनी ने Channels नाम दिया है. WhatsApp के इस फीचर से आप बड़े ग्रुप में किसी मैसेज को आसानी से ब्रॉडकास्ट कर सकेंगे. आपको बात दें WhatsApp के इस फीचर का सबसे ज्यादा फायदा कॉलेज स्टूडेंट, संस्था और बड़ी कंपनियों को होगा जो कि, अपने मैसेज को बड़े स्तर पर ब्रॉडकास्ट कर सकेगी.

WhatsApp ने अपने लेटेस्ट Channels फीचर को लेकर जानकारी शेयर की है, जिसमें WhatsApp ने कहा कि, यह फीचर लोगों और संगठनों की ओर से सीधे अपडेट पाने का सरल, विश्वसनीय और प्राइवेट तरीका है.

यह भी पढ़ें : Best 5G Smartphone : 15,000 की रेंज में आते ये लेटेस्ट फोन, 5000mAh की मिलेगी दमदार बैटरी

 WhatsApp की ओर से आगे बताया गया कि, ‘चैनल’ को अपडेट नाम के एक नए टैब में लेकर आ रहे हैं, जहां आपको स्टेटस और फॉलो किए जा रहे चैनल दिखाई देंगे. WhatsApp Channels फीचर को कोलंबिया और सिंगापुर में लॉन्च किया गया है और जल्द ही इसे भारत सहित और देशों में लॉन्च किया जाएगा.

समझीय क्या है WhatsApp Channels?
WhatsApp चैनल फॉलो और अनफ़ॉलो करने वाला फीचर है, जिसमें एडमिन टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल भेज सकते हैं. वहीं आप जिन चैनल को फॉलो करेंगे, आपके पास केवल उन्हीं के मैसेज और अपडेट जानकारी आएगी. साथ ही WhatsApp के इस फीचर में सर्च डायरेक्टरी भी बनेगी, जिसमें आप अपने शौक, स्पोर्ट्स और स्थानीय अधिकारियों के अपडेट ले सकेंगे.

कैसे काम करेगा नया फीचर
वॉट्सऐप के नए चैनल को उसके नाम से दिखाया जाएगा. मतलब वॉट्सऐप पर चैनल के लिए अलग टैब रहेगा. जहां सारे चैनल दिखेंगे, जहां से यूजर्स अपने पसंदीदा चैनल को फॉलो कर पाएंगे.

कब तक होगी लॉन्चिंग
वॉट्सऐप चैनल फीचर के लिए भारतीयों को थोड़ा इंतजार करना होगा. इसे सबसे पहले सिंगापुर और कोलंबिया में लॉन्च किया गया है. मेटा कंपनी के मुताबिक वॉट्सऐप चैनल फीचर को जल्द बाकी देशों में लॉन्च किया जाएगा. वॉट्सऐप नए चैनल के लिए एक डायरेक्टरी बना रहा है, जहां से यूजर्स अपने पसंदीदा चैनलों को फॉलो कर पाएंगे.

Tags: Whatsapp, WhatsApp Features, Whatsapp groups, Whatsapp status

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें