
वाराणसी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दलित बूथ अध्यक्ष सुजाता के आवास पर नाश्ते का आनंद लिया. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जी-20 देशों के विकास मंत्रियों की 11 से 13 जून के बीच होने वाली बैठक की अध्यक्षता करने के लिए केंद्रीय विदेश मंत्री शनिवार को यहां पहुंचे हैं.
वहीं, सुजाता ने केंद्रीय मंत्री के अपने घर आने पर अपार प्रसन्नता व्यक्त की. एएनआई से बात करते हुए दलित बूथ अध्यक्ष ने कहा, ‘हम कल से उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं. मेरा पूरा परिवार घर की सफाई में लगा हुआ है. मुझे खुशी है कि उनके जैसा शक्तिशाली कोई हमारे घर आ रहा है.’
#WATCH | Varanasi, UP: EAM S Jaishankar having breakfast at Dalit booth President Sujata’s residence https://t.co/zVQVRY5cVw pic.twitter.com/yk1v63i2uf
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 11, 2023
.
Tags: G20 Summit, S Jaishankar
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 13:00 IST








