Weather Update: चूरू में भट्ठी की तरह तप रही हैं सड़कें, मौसम विभाग ने कहा, फिलहाल राहत के आसार नहीं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नरेश पारीक/चूरू. चूरू में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है. यहां पिछले चार दिनों से अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पास बना हुआ है. ऐसे में झुलसा देने वाली गर्मी से आमजन बेहाल हैं. सुबह से सूर्य के तल्ख तेवरों ने शहर की सड़कों पर अघोषित कर्फ्यू लगा रखा है. यहां दिनभर भट्ठी की तरह तपती सड़कें सुनसान नजर आती हैं.

दिन के साथ ही चूरू में अब रात भी असहज होने लगी है. पिछले करीब चार दिनों से जहां अंचल का अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर अटका है तो न्यूनतम तापमान में लगातार बढतोरी दर्ज की जा रही है. शनिवार को चूरू का अधिकतम तापमान जहां 42.4 डिग्री दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया. प्रचंड गर्मी में यहां घरों की छतों पर रखी पानी की टंकियों में पानी उबलने लगा है.

मौसम केंद्र प्रभारी राधे श्याम शर्मा ने बताया कि यहां शनिवार को न्यूनतम तापमान औसत से 2.4 डिग्री ज्यादा है दर्ज किया गया है. उन्होंने अगले दो से तीन दिनों तक तापमान स्थिर रहने की संभावना जताई है. मौसम विशेषज्ञों की मानें, तो अरब सागर में आए चक्रवात और राजस्थान-पंजाब सीमा पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन से वातावरण में मॉइस्चर लेवल बढ़कर अधिकांश शहरों में 50 फीसदी से ऊपर आ गया है. इससे उमस बढ़ गई है और अगले 3-4 दिन में और बढ़ने की संभावनाएं हैं.

अंचल में पिछले चार दिनों से अधिकतम तापमान जहां 42 डिग्री के करीब बना हुआ है तो चार दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसी सप्ताह बुधवार को जहां न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री दर्ज किया गया था तो शनिवार को करीब 7 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया है.

दिन               अधिकतम तापमान               न्यूनतम तापमान
शनिवार              42.2 डिग्री                          30.4 डिग्री

शुक्रवार              42.3 डिग्री                          28.8 डिग्री

गुरुवार              42.0 डिग्री                          27.6 डिग्री

बुधवार              42.5 डिग्री                          23.0 डिग्री

.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 15:09 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें