CG Board 10th Exam 2023: टॉपर अमीषा पटेल ने किया हेलीकॉप्टर जॉयराइड, कहा- ऊपर से बहुत सुंदर दिखता है रायपुर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रामकुमार नायक/महासमुंद. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं में टॉप 10 में आने वाली महासमुंद जिले के अमीषा पटेल को राजधानी रायपुर में हेलीकाॅप्टर जॉयराइड कराया गया. इस दौरान उसने कहा कि हेलीकाॅप्टर जॉयराइड में बहुत मजा आया. लगभग 10 मिनट तक हेलीकॉप्टर से घुमाया गया. ऊपर से पूरा रायपुर बहुत सुंदर लग रहा था.

अमीषा हेलीकाॅप्टर जॉयराइड के तारीख के एलान के बाद बहुत खुश और उत्साहित थी. उसने बताया कि पिछले वर्ष जिस तरह टॉपर्स को हेलीकाॅप्टर जॉयराइड कराया गया था, तब से मेरा भी सपना था कि मुझे भी ऐसा मौका मिले. दसवीं की परीक्षा में टॉप टेन में आने के बाद हेलीकाॅप्टर जॉयराइड कर के आज मेरा वो सपना पूरा हुआ. अमीषा ने बताया कि हेलीकाॅप्टर जॉयराइड के एक दिन पहले रायपुर पहुंच गईं थी.

बता दें कि, महासमुंद जिले के एकलव्य इंग्लिश मीडियम स्कूल अर्जुन्डा सरायपाली की छात्रा अमीषा पटेल ग्राम गहनाखार की रहने वाली है. उसने माध्यमिक शिक्षा मंडल के कक्षा दसवीं की परीक्षा में कुल 600 अंकों में से 583 अंक हासिल कर 97.17 प्रतिशत के साथ प्रावीण्य सूची में आठवां स्थान हासिल किया है.

वो बचपन से पढ़ाई-लिखाई में होनहार है. टॉप 10 सूची में आने के बाद अमीष को हेलीकॉप्टर राइड के लिए आमंत्रित किया गया था. अमीषा ने बताया कि बचपन से ही उसकी रूचि पढ़ाई के प्रति अधिक है. उसका सपना पढ़-लिख कर IIT इंजीनियर बनना है.

.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 08:35 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें