Meerut: नाबालिग जुडो खिलाड़ी के साथ कोच ने किया रेप, आरोपी फरार, पॉक्सो के तहत केस दर्ज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ में जूडो कराटे सीखने गई एक 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप है कि कोच ने ही बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बच्ची के परिजनों की तहरीर पर पुलिस पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. आरोपी कोच फरार है और उसे पकड़ने के लिए टीम बनाई गयी है.

दरअसल, मामला मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अनूप नगर फाजलपुर का है, जहां के रहने वाली एक 12 साल की बच्ची के पिता ने थाने पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें कहा गया है कि 2 जून को उनकी 12 साल की बेटी अपने छोटे भाई के साथ जूडो कराटे सीखने गई थी. जहां कोच ने एकेडमी के सभी बच्चों को छुट्टी देकर भेज दिया और बच्ची व अन्य दो बच्चों को एक्स्ट्रा प्रैक्टिस करने की बात कहकर रोक लिया. आरोप है कि इसके बाद बच्ची को गार्ड के कमरे में ले गया. थोड़ी देर बाद बच्ची के चिल्लाने की आवाज आई. बाहर प्रैक्टिस कर रहे बच्चों ने दरवाजा खुलवाया तो कोच ने कहा कि बच्ची को स्ट्रैचिंग के कारण चोट लगी है. खून निकल रहा है, ड्रेसिंग करानी पड़ेगी. कोच ने बच्ची से किसी को कुछ नहीं बताने की बात कही और खुद बच्ची को उसके घर ले गया और कहा कि स्ट्रैचिंग हुई है. जिसके बाद पिता अपनी बेटी को नर्सिग होम ले गया. नर्सिंग होम में डॉक्टर ने मामला संदिग्ध होने पर दूसरे अस्पताल के लिए भेज दिया.

पिता का कहना है कि उनको बच्ची की पूछताछ में पहले पता ना चला कि उसके साथ गलत काम हुआ है. वहीं इस मामले में सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक तहरीर प्राप्त हुई है. जिसमें एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म से संबंधित शिकायत है. इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और जांच की जा रही है. आरोपी को पकड़ने के लिए टीम भेजी जा चुकी है. गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जाएगी. अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी. इस संबंध में जो तहरीर प्राप्त हुई है उसमें घटना 2 तारीख की दर्शाई गई है, लेकिन थाने पर सूचना शनिवार को दी गई है. इसमें पॉक्सो एक्ट भी लगाया जाएगा. बच्ची की उम्र लगभग 12 साल है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें