
Sarkari Naukri 2023 : एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने इंडस्ट्रियल ट्रेनी (स्पेशलाइज्ड माइनिंग इक्विपमेंट ऑपरेशन, माइन्स एंड माइन्स सपोर्ट सर्विसेज) की भर्ती निकाली है. नोटिफिकेशन के अनुसार एनएलसी में कुल 500 वैकेंसी है. इसके लिए आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट www.nlcindia.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में करना है. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2023 है. इंडस्ट्रियल ट्रेनी के अंतर्गत स्पेशलाइज्ड माइनिंग इक्विपमेंट ऑपरेशन और माइन्स एंड माइन्स सपोर्ट सर्विसेज में भर्ती होगी. संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा और आईटीआई किए हुए लोग आवेदन कर सकते हैं.
स्पेशलाइज्ड माइनिंग इक्विपमेंट ऑपरेशन ट्रेनिंग में 238 वैकेंसी है. जबकि माइन्स एंड माइन्स सपोर्ट सर्विसेज की ट्रेनिंग के लिए 262 वैकेंसी है. यह ट्रेनिंग प्रोग्राम तीन साल का है.
इंडस्ट्रियल ट्रेनी के लिए उम्र सीमा
इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों की उम्र सीमा 18 से 37 साल, ओबीसी की 18 से 40 साल और एससी/एसटी की 18 से 40 साल है.
कितनी मिलेगी सैलरी
इंडस्ट्रियल ट्रेनी (स्पेशलाइज्ड माइनिंग इक्विपमेंट ऑपरेशन्स)- पहले साल 18000, दूसरे साल 20 हजार, तीसरे साल 22 हजार रुपये
इंडस्ट्रियल ट्रेनी (माइन्स एंड माइन्स् सपोर्ट सर्विसेज)-पहले साल 14000, दूसरे साल 16000, तीसरे साल 18000 रुपये सैलरी
कैसे होगा सेलेक्शन
इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के लिए उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. इसके मार्क्स के आधार पर मेरिट बनेगी.
.
Tags: Government jobs, Jobs news
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 08:27 IST









