UPSC Prelims Result 2023 at upsc.gov.in: यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, ऐसे कर सकेंगे आसानी से चेक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


UPSC Prelims Result 2023 Date: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा UPSC CSE Prelims 2023 का रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है. रिजल्ट (UPSC Result 2023) जारी होने के बाद जो भी उम्मीदवार UPSC Prelims 2023 की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट (UPSC Prelims Result) देख सकते हैं. लाखों से अधिक उम्मीदवारों हर साल UPSC CSE Prelims Exam देते हैं. आयोग ने 28 मई 2023 को UPSC Prelims Exam 2023 आयोजित की थी.

इसके अलावा रिजल्ट (UPSC Prelims Result 2023) जारी होने के बाद उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.upsc.gov.in/ के जरिए भी चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके भी रिजल्ट (UPSC IAS Result 2023) देख सकते हैं. आम तौर पर UPSC परीक्षा आयोजित होने के दिन से 17-20 दिनों के भीतर UPSC Prelims Result 2023 जारी करता है. इसलिए, यह कहा जा सकता है कि उम्मीदवार जल्द ही कभी भी अपने UPSC Result 2023 की उम्मीद कर सकते हैं.

​​​​UPSC Prelims Result 2023 ऐसे करें चेक
UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर, ‘लिखित परिणाम – सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023’ के लिंक पर क्लिक करें.
आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल दिखाई देगी.
इस पीडीएफ फाइल में योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर का उल्लेख होगा.
इस सूची में अपना रोल नंबर खोजें और भविष्य के संदर्भों के लिए पीडीएफ फाइल को सेव करें.

UPSC IAS Result 2023 में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम शामिल होंगे, जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है. रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध होगा और श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी किया जाएगा. इसके अतिरिक्त, पीडीएफ में उन उम्मीदवारों की कुल संख्या का उल्लेख होगा, जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा के लिए योग्यता प्राप्त की है.

UPSC प्रीलिम्स, मुख्य और इंटरव्यू सहित परीक्षा के प्रत्येक चरण के लिए रिजल्ट अलग से जारी करता है. यह प्रतिष्ठित परीक्षा सालाना तीन चरणों में आयोजित की जाती है और इसका उद्देश्य IAS, IFS, IPS और अन्य जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन करना है.

Tags: UPSC, Upsc result, UPSC results

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें