युवक का अपहरण, 10 लाख फिरौती मांगी, दिल्ली पुलिस के एसआई सहित 4 गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हिसार.  हरियाणा के सेक्टर 14 में सर्वेश अस्पताल के पास से आठ जून की शाम आदमपुर निवासी राकेश का अपहरण कर, उसे छोड़ने की एवज में 10 लाख रुपए की मांग करने के मामले में पुलिस ने दिल्ली पुलिस के एसआई पनिहारी निवासी गोविंद सहित बगला निवासी प्रदीप, फरीदाबाद के सेक्टर 29 निवासी भूपेंद्र और दिल्ली निवासी कवित को गिरफ्तार किया है. इन चारों ने राकेश का आठ जून की शाम 6:30 बजे के करीब सेक्टर 14 में सर्वेश अस्पताल के पास से राकेश का गाड़ी में अपहरण किया था और राकेश को छोड़ने की एवज में 10 लाख रुपये मांगे थे.

पुलिस ने मामले में दो दिन के अंदर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों पर सिटी थाना में नौ जून को केस दर्ज किया गया था. चौकी प्रभारी एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि पनिहारी निवासी गोविंद, दिल्ली पुलिस में एसआई के पद पर तैनात है, जो अभी बीचएडी नगर दिल्ली में कार्यरत है. गोविंद की बगला निवासी प्रदीप से जान-पहचान है. भूपेंद्र और कवित दोनों प्रदीप के दोस्त है.

आठ जून को चारों आरोपितों ने योजना बनाई थी. आरोपियों गोविंद ने राकेश के पास धोखाधड़ी की शिकायत के संबंध में फोन कर सर्वेश अस्पताल के पास बुलाया. गाड़ी में बैठाने के बाद आरोपियों उसे रोहतक लेकर गए और फिर वापस होटल ले आए. पुलिस को आरोपित गोविंद के पास से आदमपुर निवासी राकेश के खिलाफ धोखे से किसी अकाउंट से पैसे ट्रांसफर के बारे में एक दरखास्त प्राप्त हुई है. पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग इनोवा और क्रेटा दो गाड़ियां बरामद की है. आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है. मामले में जांच की जा रही है.

चार लोग आए और राकेश का अपहरण कर ले गए

भोड़िया बिश्नोईयां निवासी संदीप कुमार ने चार व्यक्तियों द्वारा आदमपुर निवासी राकेश का अपहरण कर 10 लाख रुपए की मांग करने के बारे में शिकायत दी थी. शिकायत में उसने बताया था कि आठ जून की शाम करीब 6:30 बजे वह और आदमपुर निवासी राकेश सेक्टर 14 स्थित सर्वेश अस्पताल के पास खड़े थे, तभी चार व्यक्ति दो गाड़ियों में सवार होकर आए और राकेश को जबरदस्ती इनोवा गाड़ी में डालकर ले गए. संदीप ने इसकी सूचना राकेश के घरवालों को दी तो राकेश की पत्नी ने बताया कि राकेश सर्वेश अस्पताल के पास जाने की कहकर गया है. उसके पास दिल्ली पुलिस के कर्मचारी के फोन आ रहे थे.

संदीप द्वारा काफी देर तक सेक्टर 14 में राकेश का इंतजार करने के बाद रात 9 बजे राकेश का फोन आया और उसने बताया कि दिल्ली पुलिस वाले 10 लाख रुपए की मांग कर रहे है। इसके बाद संदीप, राकेश के घर आदमपुर में गया और राकेश के परिवार को पूरे मामले की जानकारी देकर एक लाख 50 हजार रुपए लेकर आया. यह रुपये वह राकेश द्वारा बताने पर सनसिटी होटल में रूम नंबर 205 में लेकर पहुंचा. वहां पर राकेश को चार व्यक्तियों ने अपने बीच में बैठा रखा था. संदीप ने राकेश को 1.50 लाख रुपये दिए और उन चारों आरोपितों ने संदीप को कमरे से बाहर भेज दिया.

काफी देर बाद राकेश कमरे से बाहर आया और उसने संदीप से कहा कि इन्हें 8.50 लाख रुपये ओर देने पडेंगे, तब उसे छोड़ेंगे नहीं तो उसकी जान को खतरा है. संदीप ने अंदेशा जाहिर किया कि आरोपित को यदि 8.50 लाख रुपये न दिए तो उसके दोस्त राकेश के साथ कोई अप्रिय घटना घटित कर सकते हैं. उसके दोस्त राकेश को सनसिटी होटल में बंदी बना रखा है. संदीप द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया और आदमपुर निवासी राकेश को सकुशल बरामद किया है.

Tags: Haryana News Today, Haryana police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें