Asia Cup की मेजबानी का विवाद खत्म, पाकिस्तान में होंगे मैच, भारत लेगा हिस्सा, जानें कहां खेलेगा मुकाबले?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

एशिया कप 2023 के 4 मैच पाकिस्तान में होंगे
बाकी बचा टूर्नामेंट श्रीलंका में खेला जाएगा: रिपोर्ट

नई दिल्ली. एशिया कप की मेजबानी को लेकर बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच बीते कई महीनों से टकराव और खींचतान चल रही थी, जो अब दूर होती दिख रही है. दोनों क्रिकेट बोर्ड के बीच चल रहे गतिरोध के कारण एशिया कप 2023 खटाई में पड़ता दिख रहा था. लेकिन, अब टूर्नामेंट के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट के लिए पीसीबी के प्रस्तावित हाइब्रिड मॉडल को एशियन क्रिकेट काउंसिल की आगामी बैठना में मंजूरी मिलना तय हो गया है. इसका असर वर्ल्ड कप भी पड़ेगा और अब पाकिस्तान टीम के विश्व कप के लिए भारत आने का रास्ता भी करीब-करीब साफ हो गया है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के सूत्रों के हवाले से बताया कि 13 जून को काउंसिल की ओर से टूर्नामेंट के हाइब्रिड मॉडल पर आधिकारिक ऐलान हो जाएगा, जिसमें पाकिस्तान के साथ श्रीलंका में एशिया कप कराने के आयोजन को औपचारिक रूप से हरी झंडी मिल जाएगी. टूर्नामेंट का आयोजन सितंबर में होने की संभावना है.

भारत अपने मैच श्रीलंका में खेलेगा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने अपने घर में एशिया कप के 4 मैच कराने का प्रस्ताव दिया था, जिसे मंजूरी मिलना तय है. ये मुकाबले लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होंगे. इसमें पाकिस्तान-नेपाल, अफगानिस्तान-श्रीलंका, बांग्लादेश-अफगानिस्तान और श्रीलंका-बांग्लादेश के मैच होंगे. बाकी बचे मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे. इसमें टीम इंडिया के सभी मैच शामिल हैं. इसके अलावा फाइनल भी श्रीलंका में ही खेला जाएगा. पीसीबी और बीसीसीआई के बीच चल रही खींचतान दूर होने से आईसीसी भी राहत की सांस लेगी.

शुभमन गिल के कैच पर मचा बवाल, बैटर ने ताली बजा-बजाकर खड़े किए सवाल! मिल सकती है सजा

पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप के लिए भारत आएगी
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान के एशिया कप को लेकर दिए गए हाईब्रिड प्रस्ताव के मंजूर होने के साथ ही वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भी किसी तरह का गतिरोध नहीं रहेगा और पाकिस्तान की टीम अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टूर्नामेंट के लिए भारत आने के लिए तैयार होगी. इस विवाद के सुलझने के बाद विश्व कप के शेड्यूल को जारी करने में हो रही देरी भी खत्म होने की उम्मीद है और अगले हफ्ते तक इसका औपचारिक ऐलान हो सकता है.

Tags: Asia cup, BCCI, ICC, India Vs Pakistan, Pcb

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें