जब नसीरुद्दीन शाह 'अ वेडनेसडे' डायरेक्टर से बोले- 'फिल्म में सभी आतंकवादी मुसलमान जानबूझकर रखे हैं क्या?'

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



नई दिल्ली. ‘अ वेडनेसडे (A Wednesday)’ नीरज पांडे (Neeraj Pandey) द्वारा लिखित और निर्देशित और रॉनी स्क्रूवाला, अंजुम रिजवी और शीतल भाटिया द्वारा निर्मित 2008 की हिट थ्रिलर फिल्म थी. फिल्म में नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) और अनुपम खेर (Anupam Kher) हैं, जिसमें अनुपम एक पुलिस ऑफिसर और नसीर एक आम इंसान के किरदार में थे.

फिल्म में नसीर के किरदार की जमकर सराहना की गई थी, जिसमें वह एक आम इंसान बनकर चार आतंकवादियों को जेल से रिहा करवाते हैं और फिर उसे मौत के घाट उतार देते हैं. फिल्म की कहानी वाकई काफी शानदार थी और उसमें नसीर का अभिनय काफी दमदार था. वहीं, इस फिल्म से जुड़ी नसीर ने अपनी कुछ यादों को ताजा किया. नसीर ने ललनटॉप से बातचीत में बताया कि फिल्म ‘अ वेडनसडे’ की स्क्रिप्ट उनकी मेज पर 6 महीने पड़ी हुई थी. उन्होंने बताया कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट मेज पर और भी दूसरे स्क्रिप्टस के साथ दब गई थी. इसी बीच, इक दिन उनकी नजर ‘अ वेडनसडे’ की स्क्रिप्ट पर पड़ी और उन्होंने उसे निकाला, पतली थी ये स्क्रिप्ट नसीर को भा गई, उन्हें ये बहुत अच्छी लगी, फिर उन्होंने इस पर काम करना शुरू किया. उन्होंने ये भी कहा कि यह फिल्म तो अच्छी थी ही, साथ ही साथ इस फिल्म में एक मैसेज भी छुपे थे. वहीं, दूसरी और फिल्म में सारे टेरेरिस्ट मुसलमान थे. इसलिए नसीर ने फिल्म के डायरेक्टर नीरज से पूछा था कि ये जानबूझकर रखा है क्या? नसीर ने आगे कहा था कि एक तमिल क्यों नहीं रखा गया इसमें. इस पर नीरज ने कहा नसीर को जवाब देते हुए कहा था कि नहीं नहीं, ऐसा बिलकुल भी नहीं है. इसमें कुछ पॉलिटिकल नहीं है. बता दें, यह फिल्म 5 सितंबर 2008 को रिलीज हुई थी. इसे समीक्षकों द्वारा काफी सराहा गया था और कमाई के मामले में भी यह बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी. इस फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 12 करोड़ आसपास था. इतना ही नहीं, इस फिल्म को तमिल और तेलुगू में एक साथ उन्नैपोल ओरुवन और ईनाडु (दोनों 2009) के रूप में और एक अंग्रेजी भाषा की श्रीलंकाई फिल्म ‘ए कॉमन मैन (2013)’ के रूप में बनाया गया था.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें