
मकर राशिफल (Makar Rashifal, 11 june 2023)
आज धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कामों पर धन खर्च होगा. अधिक वाद-विवाद से परिवार का वातावरण सौहार्दपूर्ण नहीं रहेगा. ऑफिस में काम में मन नहीं लगेगा. दोपहर के बाद आप का मन चिंता से मुक्त रहेगा. मित्रों- स्वजनों से सार्थक मुलाकात होगी. आज भाग्यवृद्धि के योग हैं. भाई-बहनों का प्रेम आप पर बरसेगा.
कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 11 june 2023)
आज सांसारिक विषयों की बजाय आध्यात्मिक विषयों की तरफ आप का झुकाव अधिक रहेगा. किसी नेगेटिव भावनाओं को महत्व न देकर मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का प्रयत्न करें. शारीरिक प्रफुल्लता और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी. दोपहर के बाद आप धार्मिक कामों के प्रति आकर्षित रहेंगे. विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अनुकूलता रहेगी. गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण समय बना रहेगा. धन लाभ होने की संभावना भी है.
मीन राशिफल (Meen Rashifal, 11 june 2023)
धन के लेन-देन, उगाही या निवेश करते समय आज सावधानी रखें. किसी के भी काम में जल्दबाज़ी करने से विघ्न आ सकता है.कोर्ट कचहरी की बातों में संभलकर चलने की सलाह आपको दी जाती है. वाणी और क्रोध पर संयम बरतें. दुर्घटना में बेहद ध्यान से चलें. दोपहर के बाद शारीरिक और मानसिक स्वाय्थ्य में सुधार होगा. विशेषकर धार्मिक और आध्यात्मिक काम में आपका मन लगा रहेगा. मित्रों की ओर से उपहार प्राप्त होंगे. पारिवारिक वातावरण में आनंद मिलेगा.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 04:40 IST









