यात्रा में कई तरह के मोड़ आते हैं इन्हें पार कर ही आगे बढ़ा जा सकता हैः रिया सग्गू

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. किसी भी यात्रा में कई तरह के मोड़ आते हैं कुछ मुश्किल होते हैं और कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें पार पाना संभव नहीं होता. लेकिन इन मोड़ से जो पार पा लेता है वही सफलता की राह पर आगे बढ़ सकता है. ऐसा ही कुछ कर रही हैं अभिनेत्री रिया सग्गू. मॉडलिंग की दुनिया में अपना नाम बनाने का सपना रखने वाली रिया अब अभिनय से लोगों के बीच अपनी जगह बना रही हैं.

आने वाले समय में रिया फिल्म बिहान से शुरुआत करने जा रही है. उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग भी जल्द ही शुरू होगी. इसकी कहानी भयावह घटनाओं पर आधारित है जो सभी को चौंका देगी. उन्होंने बताया कि ये महिला तस्करी पर आधारित है और वे मुख्य भूमिका में हैं. इसका निर्देशन धरीज कुमार कर रहे हैं और इसमें श्रीया सरन भी हैं.

रिया अभी तक संगीत वीडियो और मॉडलिंग में ही काम करती रही हैं. एल्बल दिल गोरिए में उन्हें देखा जा सकता है. इसी के बाद उन्होंने अभिनय में कदम रखा. वह एक दुबई इंटरनेशनल कैलेंडर गर्ल भी रही हैं. और फिल्मफेयर के साथ इसके 2019 और 2020-21 संस्करणों के लिए दुबई में शूटिंग भी कर चुकी हैं. फिलहाल उनके पास कई और बड़ी परियोजनाएं भी हैं जिनमें वे दिखाई देंगी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें