आलू के दाम छू रहे आसमान, 1600 रुपए कुंटल पहुंचा, आलू की जगह दालों का प्रयोग कर रही महिलाएं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पीयूष शर्मा / मुरादाबाद. आलू को सब्जी का राजा कहा जाता है कोई भी सब्जी बनाई जाती है. तो उस में आलू का प्रयोग किया जाता है. लेकिन यह सब्जी का राजा अब हकीकत में राजा बन गया है. क्योंकि मुरादाबाद में आलू के दाम आसमान छू रहे हैं. जो आलू 800 रुपए से 900 रुपए कुंटल में मिलता था. वही आलू अब 1600 रुपए से 1700 रुपए कुंटल पहुंच गया है. यानी कि अब आलू की कीमत दोगुनी हो गई है. जिससे लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है.

सब्जी मंडी में आढ़ती प्रियंका शर्मा ने बताया कि आलू के ऊपर काफी महंगाई हो गई है. चिप्सोना आलू 1600 रुपए कुंटल बिक रहा है. यह पहले 800 रुपए कुंटल बिकता था. इसके साथ ही पुखराज 800 कुंटल है यह 400 कुंटल बिकता था. उन्होंने बताया कि अब लगभग सभी आलू के रेट दुगने हो गए हैं. पहले यह आलू इसलिए सस्ता था कि किसान खेती कर रहे थे. और डायरेक्ट मंडी में बेच रहे थे. इसलिए आलू सस्ता था. लेकिन अब आलू की फसल पूरी हो चुकी है जिसकी वजह से आलू पर महंगाई हो गई है. और आलू की कीमत दुगनी हो गई है.

आलू की जगह दालों का प्रयोग कर रही महिलाएं

मंडी में आलू खरीदने आई पूजा शर्मा और विनीता शर्मा ने बताया कि ज्यादातर सब्जियों में आलू का प्रयोग किया जाता है. लेकिन वर्तमान में आलू के रेट बहुत ज्यादा हो गए हैं. पहले हम आलू पूरी बोरी के हिसाब से खरीदते थे. अब वही आलू हम किलो 2 किलो या 5 किलो के हिसाब से खरीद रहे हैं. क्योंकि आलू बहुत ज्यादा महंगे हो गए हैं और अब धीरे-धीरे आलू की जगह हम दालों का प्रयोग कर रहे हैं. क्योंकि आलू से सस्ती कुछ दाल बैठ रही है. जिसे आलू की जगह प्रयोग किया जा रहा है.

.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 15:59 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें