Petrol Price: पेट्रोल डीजल के घट सकते हैं दाम, सरकार कर रही तैयारी, जानिए क्या है प्लान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सरकार पेट्रोल डीजल के दाम घटाने पर विचार कर रही है.
इस मुद्दे पर कोई घोषणा करने की स्थिति में नहीं हैं.
पेट्रोलियम मंत्री कहा आगे चलकर देखेंगे क्या किया जा सकता है.

नई दिल्ली. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहती हैं, तो तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाने पर विचार करने की स्थिति में होंगी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेल कंपनियों के आगामी तिमाही नतीजे अच्छे होंगे. पुरी ने यहां भाजपा मुख्यालय पर पेट्रोल कीमतों पर विभिन्न सवालों के जवाब देते हुए हालांकि कहा कि वह इस मुद्दे पर कोई घोषणा करने की स्थिति में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि आगे चलकर देखेंगे कि क्या किया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पिछली तिमाही में ‘ठीक’ प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ घाटे की भरपाई कर ली है. उन्होंने अपनी कॉरपोरेट जिम्मेदारी बहुत अच्छी तरह निभाई है. हम जैसे आगे बढ़ेंगे, हम देखेंगे कि क्या किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: नेशनल हाईवे की टोल रसीदों को रखें संभालकर, फ्री मिलेंगी ये सुविधाएं, आप भी उठा सकते हैं लाभ

तेल की कीमत को स्थिर रखने पर जोर
भाजपा नेता ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की अगुआई वाली सरकार ने सुनिश्चित किया है कि 22 अप्रैल से तेल कीमतों में बढ़ोत्तरी न हो. उन्होंने कहा कि सरकार आगे भी सुनिश्चित करेगी कि ग्राहकों को परेशानी ना हो. पुरी ने विपक्ष पर ‘रेवड़ी राजनीति’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कोई सब कुछ ‘मुफ्त’ में देने की पेशकश कर सकता है, लेकिन ऐसे में मुफ्तखोरी की राजनीति खतरनाक क्षेत्र में प्रवेश कर जाती है.

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है. दिल्‍ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर व चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है.

Tags: Hardeep Singh Puri, Petrol, Petrol and diesel, Petrol price

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें