भारत गौरव ट्रेन से तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी जैसे तीर्थ स्थलों का करिए दर्शन, 10 रात 11 दिन की यात्रा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए IRCTC चला रहा है भारत गौरव ट्रेन.
स्पेशल ट्रेन से तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी का करिए दर्शन.
भारत गौरव ट्रेन से 10 रात 11 दिन में तीर्थ स्थलों की यात्रा कीजिए.

पटना. भारतीय रेलवे की शाखा आईआरसीटीसी दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों का दर्शन कराएगा. आईआरसीटीसी 10 दिन और 11 दिन के समय मे पर्यटकों को तिरुपति के बालाजी, रामेश्वरम के श्री रामनाथस्वामी मन्दिर, मदुरई के मीनाक्षी मन्दिर, कन्याकुमारी के कन्याकुमारी मन्दिर और विवेकानन्द रॉक के साथ साथ त्रिवेंद्रम के पद्मनाभस्वामी मन्दिर का दर्शन कराएगा. आईआरसीटीसी की स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई को बेतिया से खुलेगी और सभी तीर्थ स्थानों का दर्शन करवाते हुए 1 अगस्त को वापसी करेगी.

आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय पटना राजेश कुमार ने बताया की पहली बार ‘देखो अपना देश’ के तहत भारत गौरव से दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों का दर्शन करवाएगी. वहीं, यात्रियों को आईआरसीटीसी के द्वारा तमाम सुविधाएं भी दी जाएंगी. 22 जुलाई को ट्रेन बेतिया से खुलेगी और ट्रेन सुगौली, रामगढ़वा, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पटना, क्यूल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, आद्रा होते हुए तीर्थ स्थलों तक जाएगी.

आपके शहर से (पटना)

भारतीय रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 33 प्रतिशत की रियायत भी दे रहा है. राजेश कुमार ने बताया कि स्लीपर क्लास के लिए 19620 रुपये जबकि 3 एसी के लिए 32075 रुपये प्रत्येक यात्री को लगेंगे. यात्रियों को वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित होटलों में रात्रि विश्राम के साथ साथ घूमने के लिए वातानुकूलित बसे भी मुहैया कराई जाएंगी. ट्रेनों में बुकिंग के लिए पर्यटक आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय पटना के बिस्कोमान भवन या वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर भी बुकिंग कर सकते हैं.

Tags: Best tourist spot, Bihar latest news, Bihar News, Irctc, Largest pilgrimage place, Madurai latest news, Pilgrims, Tourist Destinations, Tourist Places

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें