MPPSC SDM Salary: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) हर साल कई पदों पर भर्ती (MPPSC Recruitment) के लिए नोटिफिकेशन जारी करता है. इसके जरिए SDM, DSP, स्कूल शिक्षा और जनसंपर्क विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर, जेल सुपरिटेंडेंट, नायब तहसीलदार आदि पर बहाली की जाती है. MPPSC Bharti के तहत चयन होने वाले उम्मीदवारों को 7 वें वेतन आयोग के तहत सैलरी (Salary) दी जाती है. MPPSC संगठन में उपलब्ध विभिन्न रिक्तियों के लिए अलग -अलग वेतनमान और वेतन विवरण उपलब्ध हैं. अगर आप भी MPPSC Bharti के जरिए SDM या अन्य पदों पर नौकरी (Sarkari Naukri) पाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इसमें मिलने वाली सैलरी (SDM Salary) से लेकर तमाम बातों की जानकारी होनी चाहिए.
MPPSC SDM Salary
MPPSC परीक्षा 2022 को क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा विभिन्न बोनस और भत्ते के अलावा आकर्षक वेतन ऑफर किया जाता है. MPPSC 2022 परीक्षा में अधिकांश पोस्ट 5400 ग्रेड-पे और 3600 ग्रेड-पे के बीच है. MPPSC स्टेट सर्विसेज के कुछ पोस्ट के बारे में विस्तार से समझाया गया है.
आपके शहर से (भोपाल)

Bhind News: तेज गर्मी के साथ उमस ने बढ़ाई बेचैनी, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

भोपाल में पहली बार महाशिवपुराण कथा सुनाएंगे पं. प्रदीप मिश्रा, 14 जून तक होगा कार्यक्रम, ट्रैफिक डायवर्ट

MPPSC Result: नींद के साथ मोबाइल भी त्यागा…पति का मिला सपोर्ट, पहले ही अटेम्प्ट में अफसर बनीं सिम्मी

शादी समारोह में दावत खाने अचानक पहुंच गया मगरमच्छ, जानें फिर क्या हुआ

MP PSC Result 2020 : निधि ने हासिल किया दूसरा स्थान, बड़ी बहन को दिया सफलता का श्रेय

मिलिए इंदौर के ‘बर्ड मैन’ से… इनकी एक सीटी पर आ जाते हैं सैकड़ों पक्षी, देखें Video

पिता का इलाज कराने दूसरे शहर गया था दुकानदार, रात में किराना दुकान में लग गई आग

रीवा का शुभम है MP का ‘उसैन बोल्ट’, इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में ले चुका हिस्सा

भोपाल में रविंद्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी पहुंचीं मैथिली ठाकुर, प्रस्तुति से लोग हुए मंत्रमुग्ध

इंदौर में उत्तर भारत के कलाकारों ने लगाई शोपीस एग्जीबिशन, मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

पोषक तत्व आहार से होगा गाय का रक्षण, महिलाओं को बीमारी संबंधी दी गई जानकारी
| पोस्ट | ग्रेड पे | पे स्केल |
| राज्य प्रशासनिक सेवा और डिप्टी कलेक्टर या SDM | 5,400 रुपये | 15,600 से 39,100 रुपये |
| राज्य पुलिस सेवा और DSP | 5,400 रुपये | 15,600 से 39,100 रुपये |
| वित्त विभाग | 5,400 रुपये | 15,600 से 39,100 रुपये |
| जनसंपर्क विभाग | 5,400 रुपये | 15,600 से 39,100 रुपये |
| खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग | 5,400 रुपये | 15,600 से 39,100 रुपये |
| स्कूल शिक्षा विभाग | 5,400 रुपये | 15,600 से 39,100 रुपये |
| सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग | 5,400 रुपये | 15,600 से 39,100 रुपये |
| राजस्व विभाग | 3600 रुपये | 9,300 से 34,800 रुपये |
| वित्त विभाग | 3600 रुपये | 9,300 से 34,800 रुपये |
MPPSC SDM Salary स्ट्रक्चर
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के तहत SDM या अन्य पदों पर भर्ती होने के इच्छुक उम्मीदवारों को MPPSC SDM की सैलरी के बारे में जानना चाहिए.
| कैटेगरी | अमाउंट |
| पे बैंड | 15,500 से 39,100 रुपये |
| ग्रेड पे | 5400 रुपये |
| पे लेवल | 10 -12 |
| पे स्केल | 56,100 से 1,12,400 रुपये |
| बेसिक सैलरी | 56,100 रुपये |
| अधिकतम सैलरी | 1,12,400 रुपये |
| D.A. (महंगाई भत्ता) | सरकार के नियम के अनुसार |
| H.R.A. (हाउस रेंट भत्ता) | सरकार के नियम के अनुसार |
| T.A. (यात्रा भत्ता) | सरकार के नियम के अनुसार |
| D.A पर T.A | सरकार के नियम के अनुसार |
MPPSC SDM इन हैंड सैलरी
MPPSC के लिए पे लेवल 12 या वर्ग II या ग्रुप बी है.
बेसिक सैलरी- 56,100/-(लगभग)
न्यूनतम ग्रॉस सैलरी- 63000 सैलरी (लगभग)
ग्रेड पे -5400 से 7600,
लेवल 10-12, पीबी -3 (15600 से 39100)
7 वें वेतन आयोग के बाद वेतन
MPPSC वेतन 2022 मध्य प्रदेश सरकार के मानदंडों के अनुसार है.
मूल वेतन- 56100 रुपये (लगभग)
कटौती के बाद इन हैंड सैलरी- 63,000/- प्रति माह (लगभग)
MPPSC के तहत इस आधार पर होता है SDM या अन्य पदों का चयन
MPPSC द्वारा आयोजित MPPSC Bharti के अवसरों के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को तीन-चरण चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा. तीन-चरण चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण होंगे.
चरण I: प्रारंभिक परीक्षा (चार विकल्पों के साथ MCQ टाइप)
चरण 2: मुख्य परीक्षा (लिखित/सबजेक्टिव टाइप)
चरण 3: इंटरव्यू (पर्सनालिटी टेस्ट)
MPPSC SDM जॉब प्रोफाइल
यह MPPSC परीक्षा के माध्यम से सबसे अधिक मांग वाला पद है. यह कानून और व्यवस्था, राजस्व और सामान्य प्रशासन के मामलों से संबंधित दिन-प्रतिदिन के कामकाज की देख रेख करता है.
ये भी पढ़ें…
नीट यूजी रिजल्ट को लेकर ये रहा लेटेस्ट अपडेट्स, जानें कब होने वाला है जारी
बिहार पुलिस में कांस्टेबल बनने पर कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या है सुविधाएं?
.
Tags: Government jobs, Govt Jobs, Jobs, Jobs in india, Jobs news, MPPSC, State Govt Jobs
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 16:43 IST








