क्या आपने देखा है एक बाइक में छह प्रकार का चाट और स्वाद भी बेमिसाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आकाश कुमार / जमशेदपुर. भारत में लोग खाने पीने को लेकर काफी ज्यादा पार्टिकुलर रहते है. सभी की पसंद अलग-अलग होती है. किसी को मीठा खाना पसंद होता है तो किसी को तीखा खाना पसंद होता है. जमशेदपुर के बिष्टुपुर में सोनू कुमार एक छोटे सी बाइक में तकरीबन 5 से 6 प्रकार के चाट बेचते हैं. वो भी आज से नहीं बल्कि 2015 से चाट बेच रहे हैं.

सोनू कदमा के निवासी है और क्लास आठवीं तक पढ़ाई की हैं. उन्होंने घर की आर्थिक मदद करने के लिए यह काम करना शुरू किया. आज उनकी चाट के लोग काफी दीवाने है. चाट में यहां पर घूघ्नी चाट, पापड़ी चाट, टिक्की चाट, कचोरी चाट और दही बड़ा चाट मिलती है. जिसकी कीमत हाफ प्लेट 25 रुपए और फुल प्लेट 35 रुपए होती है.

इनकी एक मोपेड गाड़ी है. जिसमें उन्होंने काफी बेहतरीन तरीके से चूल्हा गैस फिट किया है. जिसकी धीमी-धीमी आंच में मटर गर्म होते रहती है और साथ ही साथ सारे झोले में पानी की बोतल प्याज मिर्च मसाला रखने की जगह बनी हुई है. चाट बनाने की प्रक्रिया काफी सरल होती है. पहले प्लेट में घुग्नी मटर डाली जाती है फिर घर के बनाए हुए गरम मसाला, इमली की खट्टी मीठी चटनी और फिर दही बड़ा या पापड़ी डालकर मिर्च और प्याज डालते हैं. बेहतरीन स्वाद के साथ लोगों को परोसा जाता है. यह दुकान सुबह के 11 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक खुली रहती है और संडे बंद रहती है.

.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 16:43 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें