Zara Hatka Zara Bachke BO: बजट के बेहद करीब सारा-विक्की की फिल्म, सातवें दिन कमाए इतने करोड़, जलवा जारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है. दोनों स्टार्स ने फिल्म के प्रमोशन में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी. इसक असर अब फिल्म पर पड़ता नजर आ रहा है. फिल्म धीरे-धीरे ही सही लेकिन सही दिशा की ओर बढ़ रही है. विक्की कौशल और सारा की इस फिल्म को फैंस का प्यार भी भरपूर मिल रहा है. आइए जानते हैं फिल्म अब तक टोटल कितना कलेक्शन कर चुकी है.

बीते दिनों बॉक्स ऑफिस पर पठान, द केरल स्टोरी और फास्ट एक्स जैसी फिल्मों ने खूब वाहवाही लूटी. जबकि कुछ नई फिल्में भी रिलीज हुई. लेकिन दर्शकों का दिल नहीं जीतने में वह कामयाब नहीं हो पाई. विक्की कौशल और सारा अली खान की जरा हटके जरा बचके ने ऑडियंस के दिल पर गहरी छाप छोडी है, दर्शक भी फिल्म पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं. ये अंदाज आप फिल्म की हफ्तेभर की कमाई को देखकर लगा सकते हैं. अब फिल्म अपने बजट की कमाई के बेहद करीब है. उम्मीद की जा रही है की दूसरे वीकेंड में ये फिल्म अपने बजट का आंकड़ा भी पार कर लेगी.

9 साल और 7 सुपर फ्लॉप फिल्में, लाखों की कार, करोड़ों के घर की हैं मालकिन, जानें कितना कमाती हैं ये एक्ट्रेस

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सातवें दिन फिल्म ने 3.25 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 37.36 करोड़ के करीब पहुंच गई है. जबकि फिल्म का टोटल बजट महज 40 करोड़ है. यानी की बजट की कमाई हासिल करने के लिए फिल्म को अब मेहज 3 करोड़ की चाहिए इसके बाद फिल्म अपना बजट निकालने में कामयाब हो जाएगी.

बात अगर सारा अली खान और विक्की की फिल्म के पहले दिन की कमाई की करें तो ओपनिंग डे में धांसू कलेक्शन करते हुए जरा हटके जरा बचके ने 5.49 करोड़ की कमाई की थी. जबकि दूसरे दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7.2 करोड़ कमाए थे. वहीं रविवार को यानी तीसरे दिन फिल्म ने 9.9 करोड़ कमाकर लंबी छलांग लगाई थी. इसके बाद वीकडेज में फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई थी. चौथे दिन 4.14 करोड़, पांचवे दिन 3.87 करोड़, छठे दिन 3.51 करोड़ की कमाई फिल्म ने लगातार कमाई की है. वहीं दूसरे वीकेंड पर फिल्म का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद की जा रही है.

जरा हटके जरा बचके में विक्की कौशल और सारा अली खान ने पहली बार पर्दे पर साथ काम किया है. फिल्म में सारा-विक्की के अलावा मेघना अग्रवाल, इनामुलहक, नीरज सूद, आकाश खुराना, राकेश बेदी और शारिब हाशमी भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म में सारा-विक्की की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.

Tags: Entertainment news., Sara Ali Khan, Vicky Kaushal

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें