BAU में होगा 10वीं आम विविधता प्रदर्शनी का आयोजन, जानें डेट और किन उत्पादन को किया जाएगा शामिल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सिद्धांत राज/मुंगेर: बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में 11 से 13 जून तक 10वीं आम विविधता प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान मुकेश कुमार ने बताया कि इस प्रदर्शनी में बिहार के सभी भागों के आम उत्पादक किसान, संबंधित संस्थाएं एवं नर्सरियां भाग ले सकती है.

प्रतियोगिता में जर्दालू, मालदह, बम्बई, लंगड़ा, दशहरी, गुलाबखास, कृष्णभोग, अल्फांजो, हेमसागर, फजली एवं सीपीआ सहित आम के अन्य प्रचलित किस्मों को शामिल किया जाएगा. किसी कलमी किस्म के खाने योग्य 5 फल डेंटल एवं पत्ता सहित प्रतियोगिता के लिए देना है. इसके साथ ही आम के बीजू किस्मों की भी प्रतियोगिता होगी. इसमें छोटे, मध्यम एवं बड़े आकार के बीजू आम शामिल होगा.

जारी नियमावली के तहत उत्पात को करना होगा शामिल
वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान मुकेश कुमार ने बताया किइस प्रतियोगिता में आम को प्रसंस्कृत कर घरेलू अथवा व्यावसायिक स्तर पर बनाए गए उत्पादों को भी शामिल किया जाएगा. लेकिन दोनों तरह के उत्पादों को अलग- अलग वर्ग में रखा जाएगा. प्रत्येक वर्ग के लिए 200 मिली प्रति बोतल की दर से दो बोतल प्रतियोगिता के लिए लाना है. प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बनाए गए नियमावली के अनुसार अपने उत्पाद को शामिल करना है.

आम के उत्कृष्ट उत्पाद को मिलेगा प्रोत्साहन राशि
वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान मुकेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा. प्रदर्शनी में प्रदर्शित उत्पाद की उम्र कम होने पर पुरस्कारों की संख्या बढ़ाई जा सकती है. मुंगेर जिले से इस प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक किसान अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय के उद्यान विभाग से नियमावली ले सकते हैं. साथ हीं नियमावली को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं. प्रतियोगिता स्थल विश्वविद्यालय का सीनेट हॉल होगा. उन्होंने बताया कि मुंगेर के अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने का लक्ष्य है. उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि अपने उत्पाद को लेकर प्रदर्शनी में जरूर शामिल हों.

Tags: Bihar News, Local18, Munger news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें