VIP नंबर का क्रेज: 195 गाड़ियों से 1 करोड़ से भी अधिक रुपए मिले, 0008 के लिये 8 लाख किये खर्च

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शिमला. हिमाचल प्रदेश में गाड़ियों में वीआईपी नंबर लगवाने का क्रेज बढ़ता जा रहा है. इस बात का पता इसी से चलता है कि परिवहन विभाग ने 195 गाड़ियों के नंबर नीलाम किए और ये नंबर 1 करोड़ 4 लाख 70 हजार 500 रुपए में बिके. सोलन जिले में एक व्यक्ति ने HP 12Q 0008 नंबर के लिए 8 लाख 10 हजार रुपए चुकाए. प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ये जानकारी दी है.

मालूम हो कि ई-ऑक्शन प्रणाली के तहत लोग बोलियां लगाते हैं और नंबर प्राप्त करते हैं लेकिन हाल ही में ऑनलाइन बोली में फर्जी बोली लगाने का मामला सामने आया था और इस मामले में परिवहन विभाग की गलती भी सामने आई थी. अब फर्जी बोली लगाने वालों पर परिवहन विभाग ने नकेल कस दी है. विभाग ने ई-ऑक्शन प्रणाली के नियमों में बदलाव किया है. अब नंबर के लिए बोली लगाने वाले को तय बोली की 30 फीसदी रकम सिक्योरिटी के रूप में जमा करनी होगी.

अगर बोली जीतने के बाद वो व्यक्ति नंबर नहीं लेता है तो उसकी सिक्योरिटी जब्त हो जाएगी और ये राशि सरकार के खाते में चली जाएगी. उप मुख्यमंत्री ने बताया कि नई प्रणाली के तहत बोली लगाने का इच्छुक व्यक्ति सोमवार से शनिवार तक परिवहन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकता है. डिप्टी सीएम ने बताया कि नई प्रणाली पूरी तरह से पारदर्शी है और इससे राज्य सरकार की आय भी बढ़ेगी. उन्होंने बताया कि HP 12Q 0008 नंबर 8 लाख 10 हजार रुपए में बिका है, जबकि HP 12Q 0009 नंबर 5 लाख 7 हजार 500 रुपए और HP 12 Q 0005 4 लाख 5 हजार 500 रुपये में बिका है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें