कभी गुरुद्वारा तो कभी पार्क में बितायी रात, अकेले की 80 लाख की चोरी, नाले में छिपाया माल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


करनाल. हरियाणा की करनाल पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. सेक्टर 13 में मई के महीने में जब एक परिवार किसी रिश्तेदार के देहांत होने के बाद उनके शोक पर शहर से बाहर गया हुआ था तो चोर घर की रेकी करता है और उसके बाद अकेले ही बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. ये चोरी 80 लाख रुपए से ज्यादा की थी, जिसमें सोना, चांदी, कैश, डायमंड, शराब की बोतलें, इंपोर्टेड घड़ियां और भी कीमती सामान थे.

पकड़ा गया शातिर चोर जयकुमार यूपी के गोरखपुर का रहने वाला है. उसने पहले भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है और हर चोरी करने का तरीका लगभग सेम था. अब वो जेल से बाहर आया हुआ था और उसने फिर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया और चोरी के सामान के साथ सीवरेज में छिपकर रहने लगा. वो कभी पार्क में सो जाता तो कभी गुरुद्वारे में खाना खा लेता. पुलिस ने उसे सेक्टर 5 से गिरफ्तार किया है और चोरी का सामान सीवरेज से बरामद किया है.

चोरी करने के बाद चोर अपने साथ डीवीआर भी ले गया था और डीवीआर गंदे पानी के नाले में फेंक दिया था लेकिन चोर ये भूल गया कि घर में चिप वाला कैमरा लगा हुआ है, जो पुलिस को मिल गया जिसमें उसकी रिकॉर्डिंग हो गई और चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया. जब चोर अकेले चोरी करने गया था तब उसने वहां बैठकर शराब भी पी थी और अपने साथ महंगी शराब की बोलतें भी ले गया था. ये चोर इससे पहले 10 से ज्यादा चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर था.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें