PTR News : पीलीभीत टाइगर रिजर्व के सफारी वाहन हाउसफुल, लेकिन इस तरीके से कर सकते हैं सैर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सृजित अवस्थी/पीलीभीत. यूपी के पीलीभीत टाइगर रिज़र्व के पर्यटन सत्र में अब कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में पर्यटकों के बीच जल्द से जल्द टाइगर सफारी करने की होड़ लगी है. ऐसे में अधिकांश सफारी वाहन व हटें पहले से ही बुक हो चुकी हैं. आपको बता दें कि पर्यटन सत्र 15 जून को समाप्त हो जाएगा. पीलीभीत टाइगर रिजर्व बाघों की साइटिंग के लिहाज़ से अन्य अभ्यारण के मुकाबले बेहतर है. यहां अधिकांश सैलानियों को जंगल के किसी न किसी हिस्से में टाइगर के दीदार जरूर हो जाते हैं. यही कारण है कि इस सत्र पीलीभीत टाइगर रिजर्व आने वाले सैलानियों की संख्या बीते सालों की अपेक्षा काफ़ी अधिक रही.

इस टाइगर रिज़र्व का पर्यटन सत्र 15 नवंबर 15 जून तक ही चलता है. 15 जून के बाद पर्यटकों के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं. अब पर्यटन सत्र के कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. ऐसे में सैलानियों के बीच जल्द से जल्द टाइगर सफारी करने की होड़ मची है. आलम यह है कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व में स्थित चूका बीच पर बनी सभी हटें व टाइगर रिजर्व की सभी रेंज के गेस्ट हाउस 15 जून तक के लिए तकरीबन हाउसफुल हो गए हैं. वहीं सफारी वाहनों की बुकिंग की भी यही स्थिति है. ऐसे में कई पर्यटकों को बिना बाघ के दीदार किए लौटना पड़ रहा है.

PTR News : पीलीभीत टाइगर रिजर्व ने पूरा किया 9 साल का सफर, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

इस तरीके से कर सकते हैं सैर
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सफारी के लिए दो तरह के वाहन इस्तेमाल किए जाते हैं. एक की बुकिंग वन निगम की ओर से ऑनलाइन ही की जाती है. लेकिन कुछ जिप्सी वाहन ऐसे भी हैं जिनकी बुकिंग ऑफ़लाइन होती है. तो अगर आप भी पर्यटन सत्र समाप्त होने से पहले जंगल की सैर करना चाहते हैं. तो आप पीलीभीत ज़िला मुख्यालय स्थित नेहरू पार्क या फिर पीटीआर के मुस्तफाबाद गेट पर सुबह जल्द पहुंच कर इन्हे बुक कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें कि यह बुकिंग प्रक्रिया पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत पर काम करती है.

सफारी से चूके तो ये हैं अन्य विकल्प
अगर आप किसी कारणवश टाइगर सफारी करने से चूक जाते हैं. तो आपको निराश होने की ज़रूरत नहीं है. पीलीभीत टाइगर रिज़र्व में कई ऐसे टूरिस्ट स्पॉट भी मौजूद हैं. जिन्हें आप बिना किसी टिकट बुकिंग के घूम सकते हैं. इनमें वाइफरकेशन, शारदा सागर डैम, खारजा नहर व्यू प्वाइंट जैसे तमाम पर्यटन स्थल शामिल हैं.

Tags: Local18, Pilibhit news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें