इस समोसे में आलू नहीं भरा जाता है ड्राई फ्रूटस, खानें के लिए लोगों को करना पड़ता है इंतजार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ओम प्रयास/हरिद्वार. अगर आप हरिद्वार में हैं और कुछ अलग खाने की सोच रहे हैं, जिसमें आपको लाजवाब स्वाद आए तो यह खबर आपके लिए है. वैसे तो हरिद्वार में हर पांच कदम की दूरी पर स्वादिष्ट और लजीज पकवान की दुकानें हैं, वहीं विश्व विख्यात हर की पौड़ी के पास मोती बाजार में अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही मथुरा वालों की प्राचीन दुकान (Mathura Walon ki Pracheen Dukan) पर आपके स्वाद का ध्यान रखते हुए बहुत से खाने-पीने का सामान मिलता है. वैसे ही अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही इस दुकान पर आपको स्वादिष्ट मलाई वाला समोसा भी मिलेगा.

हरिद्वार में यह मलाई समोसा आपको कहीं और नहीं मिलेगा. यदि आप मलाई वाला समोसा खाना चाहते हैं तो आपको हर की पौड़ी के पास मोती बाजार में मथुरा वालों की प्राचीन दुकान पर जाना होगा, जहां आपको मलाई समोसा खाने को मिलेगा.

30 रुपए है एक समोसे की कीमत
मलाई का यह समोसा काफी स्वादिष्ट और लाजवाब स्वाद का है. इस समोसे की कीमत महज ₹30 रुपये है. मथुरा वालों की प्राचीन दुकान पर मलाई का यह समोसा खास तरीके से बनाया जाता है. दूध की मलाई से इस समोसे की ऊपरी परत और अंदर इसके कुछ खास और जायकेदार चीजें भरी जाती हैं.

दूर-दूर से खाने आते हैं लोग
दुकान मालिक सूरज पाल सिंह बताते हैं कि उनकी दुकान पर हर समय ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. हरिद्वार में गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालु उनकी दुकान पर मिठाई, आलू पूरी, आलू कचौड़ी तो पसंद करते ही हैं, लेकिन सबसे ज्यादा उन्हें मलाई समोसा पसंद आता है.दूर-दूर से हरिद्वार आने वाले लोग मलाई वाला समोसा जरूर खाकर जाते हैं. दरअसल कई बार तो मलाई समोसा वेटिंग में रहता है. लोगों को मलाई वाले समोसे के लिए घंटों इंतजार तक करना पड़ता है.

उन्होंने आगे बताया कि उनके पास दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 6 बजे के तक ही मलाई वाला समोसा मिलता है. वहीं हमने मलाई वाले समोसे को बनाने की रेसिपी के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि यह समोसा मलाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से बनाया जाता है. इस समोसे का स्वाद काफी लाजवाब है. समोसे को खाने के लिए दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. अगर आप भी इस मलाई वाले समोसे का स्वाद चखना चाहते हैं, तो आपको हर की पौड़ी के पास मोती बाजार में मथुरा वालों की प्राचीन दुकान पर आ जाइए. यह समोसा आपको ₹30 में मिलेगा.

Tags: Food 18, Haridwar news, Local18, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें