Iga Swiatek wins French Open Final: विश्व की नंबर वन पोलैंड की महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने फ्रेंच ओपन खिताब पर कब्जा कर लिया है. उन्होंने तीसरी बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीता है. इगा स्वियातेक ने महिला एकल के फाइनल में गैर वरीय चेक गणराज्य की कैरोलिना मुचोवा को तीन सेटों तक चले मैच में 6-2, 5-7, 6-4 से पराजित किया.
01

इगा स्वियातेक (Iga Swiatek wins French Open Final) का ओवरऑल कुल चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है. इससे पहले उन्होंने साल 2020 और 2022 में फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था जबकि 2022 में उन्होंने यूएस ओपन अपने नाम किया था. 22 साल की इगा ने पहला सेट शानदार तरीके से 6-2 से अपने नाम किया जबकि दूसरे सेट में मुचोवा (Karolina Muchova) ने वापसी की और 7-5 से इस सेट को अपने नाम कर उन्होंने यह जता दिया कि वह आसानी से हार मानने वाली नहीं हैं. (AP)
02

निर्णायक सेट बेहद रोमांचक रहा. दोनों खिलाड़ी एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आईं. मुचोवा ने एक समय तीसरे सेट में बढ़त बनाए हुए थी लेकिन वह आखिरी तक लय बरकरार नहीं रख सकीं और स्वियातेक ने पूरे अनुभव को झोंकते हुए तीसरा और अंतिम सेट 6-4 से अपने नाम कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. (AP)
03

कैरोलिना मुचोवा पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची थीं. उन्होंने फाइनल तक के सफर में कई वरीय खिलाड़ियों को मात दी थी. इससे मुकाबले से पहले स्वियातेक और मुचोवा एक बार आपस में भिड़ी थीं जहां मुचोवा ने बाजी मारी थी. (AP)
04

इगा स्वियातेक और कैरोलीना मुचोवा के बीच फाइनल मुकाबला 2 घंटे 46 मिनट तक चला. 22 साल की स्वियातेक साल 2002 में सेरेना विलियम्स के बाद 4 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं. (AP)
05

इगा स्वियातेक जस्टिन हेनिन के बाद लगातार दो बार फ्रेंच ओपन जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं. हेनिन ने 2005, 2006 और 2007 में फ्रेंच ओपन महिला एकल का खिताब जीता था. (AP)








