Amethi News : अमेठी में लव, सेक्स और धोखा, फरार प्रेमी विनोद की तलाश में जुटी पुलिस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पप्पू पाण्डेय/ अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिला में शादी का झांसा देकर पड़ोसी ने शारिरीक संबंध बना लिया. किशोरी ने शादी का दबाब बनाया तो कोल्ड ड्रिक में नशीला पदार्थ पिला दिया. तबीयत खराब होने के बाद परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो युवक घर से भाग गया. पीड़िता ने थाने में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

दरअसल ये पूरा मामला अमेठी जिला के मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है. जहां के एक गांव की किशोरी को उसका पड़ोसी विनोद ने पहले प्रेम जाल में फंसाया. इसके बाद किशोरी से चार साल तक बात-चीत करते हुए शादी का झांसा देकर उसके साथ शारिरीक संबंध बनाता रहा. किशोरी ने जब शादी का दबाब बनाया तो बाहर बुलकार कोल्ड ड्रिक में नशीला पदार्थ पीला मौके से फरार हो गया.

तबियत बिगड़ने पर हुई परिजनों को जानकारी
किशोरी की तबीयत खराब हुई तो जानकारी के बाद परिजन पहले भेटुआ अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पीड़िता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. गौरीगंज जिला अस्पताल में इलाज के बाद किशोरी ने प्रेमी विनोद से फ़ोन पर बात की तो प्रेमी ने उसे चार साल बाद शादी करने की बात कहते हुए घर से भाग गया.

आरोपी की तलाश में पुलिस
वहीं प्रेमी विनोद के भाग जाने के बाद व परिजनों को पूरे मामले की जानकारी हुई तो वो किशोरी को लेकर मुंशीगंज कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने मुंशीगंज पुलिस को तहरीर देकर युवक के ख़िलाफ़ में मुकदमा दर्ज कराया है. मुकदमा दर्ज करने के बाद मुंशीगंज कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. मुंशीगंज कोतवाली एसएचओ शिवाकांत पाण्डेय ने किशोरी की तहरीर पर विनोद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी युवक की तलाश शुरु कर दी है.

.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 21:17 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें