गोड्डा में फेमस है यह चाय दुकान, 24 घंटे उपलब्ध है सेवा, चुस्कियों के साथ देश के मुद्दों पर होती है चर्चा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य आनंद/गोड्डा. गोड्डा बस स्टैंड के निकट भीकमंगा चौक स्थित कमल चाय दुकान जिले में मशहूर है. यह चाय दुकान 24 घंटे खुली रहती है. बस स्टैंड के समीप होने की वजह से हमेशा यहां चाय पीने वालों का जमावड़ा रहता है. 24 घंटे सेवा के साथ-साथ चाय का स्वाद भी लाजवाब है. जहां रोजाना 50 केजी दूध की चाय की बिक्री होती है. यह दुकान करीब 46 वर्ष पुरानी है.

जबरदस्त है यहां का स्वाद
दुकान के संचालक कमल ने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से दुकान पर बैठ रहे हैं. इससे करीब 26 साल पहले पिता जी ने दुकान की शुरुआत की थी. कमल सुबह 11:00 बजे से शाम के 4:00 बजे तक और रात के 7:00 से 1:00 तक दुकान पर बैठते हैं. बाकी समय इनके पिता समय देते हैं. वहीं चाय के स्वाद की बात करें तो यहां भैंस के दूध की चाय पिलायी जाती है. इसमें चाय पत्ती और चीनी के अलावा अदरक और इलायची मिलाते हैं. इससे चाय का स्वाद काफी बढ़ जाता है.

गुजरने वाले यात्री भी लेते हैं चुस्कियां
वहीं दुकान में चाय पीने वाले रेगुलर ग्राहक सुरजीत झा ने बताया कि वह जब से गोड्डा में होश संभाले हैं तब से यह दुकान देख रहे हैं. पहले यह दुकान सड़क के पूर्व दिशा में मौजूद थी. अब शिक्षा विभाग के कार्यालय के बगल में आ गयी है. दुकान की खासियत यह है कि यह हमेशा खुली रहती है. बाहर से सफर कर आने वाला थकाम मिटाने के लिए यहां रूक कर चाय जरूर पीता है.

बता दें कि कमल की चाय दुकान पर कई प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी पहुंचते हैं. वे अपने दफ्तर इसी दुकान की चाय मंगाते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 21:09 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें