सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या: भगवान राम की नगरी अयोध्या को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम भी तत्पर है. जहां एक तरफ प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या को हाईटेक शहर के रूप में विकसित करना चाहती है, वहीं दूसरी तरफ नगर निगम ने अयोध्या को स्वच्छ और सुंदर करने के लिए एक संकल्प पत्र जारी किया. जिसमें 100 दिन की महत्वकांक्षी कार्ययोजना प्रस्तुत किया गया है.
अयोध्या आध्यात्मिक व सांस्कृतिक केंद्र के रूप में तैयार हो रही है. नवनिर्वाचित महापौर गिरीश त्रिपाठी ने एक संकल्प पत्र जारी किया है. जिसमें उन्होंने आगामी 100 दिनों में कई योजनाएं पूरा करने का वादा किया है. अगर यह योजनाएं धरातल पर 100 दिनों के अंतराल में पूरी होती हैं तो अयोध्या की तस्वीर बदलती दिखेगी. हालांकि इस योजना में ज्यादा जोर जन शिकायत के निस्तारण और निगम की सेवाओं की उपलब्धता में आधुनिक तकनीक पर रहेगा.
टोल फ्री नंबर जारी
नगर निगम ने टोल फ्री नंबर जारी किया है, जिसमें आप अपने वार्ड के संबंधित किसी भी समस्या के लिए 18003131277 या 1533 डायल कर शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करा सकते हैं. इतना ही नहीं महापौर ने बताया कि अयोध्या नगर निगम में 60 वार्ड हैं, जिसका सर्वे किया गया है. लाइट की व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, जलकल निर्माण संबंधित सभी समस्याओं का शिविर लगाकर निस्तारण कराया जाएगा. अयोध्या के लगभग 750 मठ मंदिर चिन्हित किए गए हैं जिसमें कर नहीं लिया जाएगा.
आपके शहर से (अयोध्या)

Amethi News: आखिर क्यों परेशान हैं अमेठी के अधिवक्ता और वादकारी, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Amethi News: पंचायती राज विभाग ने खोला विकास का पिटारा, प्रश्नोत्तरी के उत्तर देने पर ग्राम प्रधानों को मिलेंगे लाखों रुपए

उन्नाव पुलिस पर दबंगों से मिलीभगत का आरोप, पीड़िताें ने किया आत्मदाह का प्रयास!

NIRF Ranking 2023 : ये हैं उत्तर प्रदेश के बेस्ट लॉ कॉलेज, 4 ने बनाई है टॉप 25 में जगह

Amethi News: अमेठी में गायत्री परिवार ने उठाया लोगों को नशे से दूर करने का बीड़ा, इस तरह कर रहे हैं जागररूक

लिफ्ट देने का झांसा, ‘मजिस्ट्रेट’ लिखी बोलेरो से लूट, यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरों का गैंग

अब प्लेटफार्म पर 5 रुपए में मिलेगा पानी, रेलवे शुरू करने जा रहा है यह व्यवस्था, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Amethi News: पैसे के लिए पहले दूसरों के यहां काम करते थे,अब खुद का फूड कार्नर शुरू कर बन गए आत्मनिर्भर

गोरखपुर में मटकू टेलर्स का हर कोई दीवाना, कुर्ते-पजामे सिलवाने में लगता है महीनों का समय

जज्बे को सलाम: दिव्यांगता नहीं तोड़ सकी अनवर का हौसला, लिखी एक नई इबारत जानें कैसे

Amethi News: रोजगार शुरू करने से पहले इस संस्थान में ले सकते हैं प्रशिक्षण, जानें पूरी प्रक्रिया
5 चरणों में पूरी होगी योजना
बताते चलें कि आगामी 100 दिनों की कार्य योजना को पूरा करने के लिए नगर निगम ने 5 तिथियां घोषित की हैं. जिसमें 30 जून तक प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता समितियों का गठन कर घर-घर जाकर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था जलभराव से प्रभावित इलाकों को चिन्हित कर जल निकासी की समस्या दूर किया जाएगा. इसके अलावा अयोध्या जोन के 23 मार्गों का निर्माण किया जाएगा तो दूसरी तरफ लगभग 6 करोड़ की लागत से 32 पार्कों का जीर्णोद्धार होगा. इतना ही नहीं 3. 20 करोड़ की लागत से एनिमल बर्थ कंट्रोल भवन बनाया जाएगा. ऐसे कई सारे कार्य योजना है जो आगामी 100 दिनों में पूर्ण होंगे.
.
Tags: Ayodhya Development, Ayodhya News, Local18, Up news in hindi
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 21:05 IST








