
हाइलाइट्स
नागपुरी कूलर लकड़ी की बॉडी में होता है बेस्ट
हर साल पेंट करने की नहीं होती जरूरत
15000 रुपये में आ जाता है बेस्ट नागपुरी कूलर
नई दिल्ली. उत्तर भारत में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. इस गर्मी में हर कोई सोचता है कि घर में एयर कंडीशनर लगा हो तो मजा आ जाए. परंतु सब लोग दो मुख्य कारणों से एसी नहीं लगवाते. पहला तो एसी की कीमत ज्यादा होना और दूसरा बिजली को पानी की तरह पीना. एसी लगवा भी लिया जाए तो एक रात में 10-15 यूनिट बिजली फूंक देता है. ऐसे में लोग कूलर का रुख करते हैं. कूलर लगभग एक रात में 3-5 यूनिट बिजली फूंकते हैं. अब कूलरों की बात करें तो ये भी कई तरह के और कई तरह की क्वालिटी में आते हैं. इन दिनों तो बजाज और सिंफनी जैसी कंपनियों ने भी अपने कूलर बाजार में उतार दिए हैं. परंतु एक कूलर ऐसा है, जिसका कोई तोड़ नहीं. इस कूलर को नागपुरी कूलर के नाम से जाना जाता है.
नागपुरी कूलर का नाम सुनकर लोगों को लगता है कि यह कूलर नागपुर में मिलते होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है. नागपुरी कूलर, कूलर का एक मॉडल है. इस कूलर की शुरुआत नागपुर से जरूर हुई है. अपनी बेहतरीन क्वालिटी की वजह से ये कूलर अब काफी पसंद किए जा रहे हैं और लगभग पूरे देश में मिलते हैं. यह कूलर रूम को इतना ठंडा कर देता है कि कंबल तक ओढ़ना पड़ जाए. आम कूलर इतनी कूलिंग नहीं कर पाते. चलिए जानते हैं क्यों ये कूलर इतना खास है.
नागपुरी कूलर की खासियत
नागपुरी कूलर की बॉडी 6 फिट की होती है और इन कूलर में एडजस्ट फैन लगाया जाता है. यह फैन तेज हवा देता है. साथ ही नागपुरी कूलर के पैड और एयर फ्लो के लिए बड़ा स्पेस दिया जाता है. इसी वजह से ये कूलर सामान्य कूलर से ज्यादा अच्छा काम करते हैं. चूंकि ये बिजली कम खाते हैं तो जो लोग एयर कंडीशनर नहीं ले पाते तो उनके लिए यह एयर कंडीशनर से कम नहीं है. कहा जा सकता है कि इस नागपुरी कूलर के सामने एसी फेल है.
यह भी पढ़ें : आ गया नया स्मार्टफोन, 30 तक चलेगी बैटरी लाइफ, डिजाइन भी ऐसा की दीवार पर फेकने पर न टूटे
नागपुरी कूलर की प्राइस
नागपुरी कूलर इंस्टॉल कराया जा सकता है. इसमें अगर आप लकड़ी की बॉडी और प्लास्टिक का टैंक चाहते हैं. तो वो आपको आसानी से मिल जाता है. साथ ही एडजस्ट फैन को आप मार्केट से अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद सकते हैं. ऐसे में नागपुरी कूलर आपको 10 से 15 हजार रुपये के बीच में आसानी से मिल जाएगा.
नागपुरी कूलर का मेंटेनेस
अगर आप लगड़ी की बॉडी में नागपुरी कूलर खरीदते हैं और इसका टैंक प्लास्टिक का खरीदते हैं, तो आपको हर साल पेंट कराने की जरूरत नहीं होगी. साथ ही इस कूलर की मोटर भी जल्द नहीं खराब होती है.
.
Tags: Eco Friendly Cooler, Tech news, Tech news hindi, Tech News in hindi
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 14:08 IST








