शांत रहने वाले जिले पिथौरागढ़ में बढ़ रहा अपराध, नशा तस्करी और बेरोजगारी है समस्या की जड़

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़ .अपराध के मामले में शांत माने जाने जिले पिथौरागढ़ में इन दिनों हुई निर्मम हत्याओं ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. जिले में पिछले 3 महीनों में 10 हत्याएं हो चुकी है. वह भी काफी क्रूर तरीके से. हत्याओं के साथ ही जिले में चोरी और ऑनलाइन फ़्रॉड के मामले भी तेजी से बड़े हैं.

एक समय ऐसा भी था कि जब लोग यहां अपने घरों और सामान को बेफिक्र होकर खुला रखते थे. अब बढ़ते शहरीकरण और आबादी के कारण यहां भी अब हर तरह के अपराधों में बढ़ोतरी होने लगी है. जिससे आमजन की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति उन्हें अपराधों की ओर धकेल रही है. पिथौरागढ़ के दूर दराज वाले इलाकों में भी शराब आसानी से उपलब्ध हो जाती है. नाबालिग बच्चे भी इसका सेवन करने लगे हैं .जिससे समाज का एक बड़ा तबका नशे के दुष्प्रभावों को झेल रहा है.

उत्तराखंड को गर्त में धकेल रहे है नीति निर्माता
वरिष्ठ नागरिक भगवान रावत का कहना है कि राज्य बनने के बाद उत्तराखंड और गर्त में जा रहा है. यहां शराब और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री तेजी से बड़ी है. आज शहर और गांव का कोई ऐसा कस्बा नहीं बचा जहां शराब ना मिलती हो.उन्होंने नीति निर्माताओं पर उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार की जगह शराब के नशे में डुबोने का आरोप भी लगाया है.

आसान नहीं है जिले में अपराध की रोकथाम
वहीं पिथौरागढ़ जिले के वरिष्ठ पत्रकार राकेश पंत का कहना है कि पिथौरागढ़ जिले में अपराध बढ़ने का मुख्य कारण बाहरी लोगों की तादात बढ़ना है. जिला मुख्यालय का लगातार विस्तार हो रहा है और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी जिले में आसानी से रह रहे है. उन्होंने अपराध पर पूर्णतया रोक लगाने को आसान नहीं है .इसे कम करने के उपायों पर काम करने की बात कही है.

शराब तस्करों के हौसलें बुलंद
जिले में देखा जाए तो अधिकतर हत्या नशे में हुई है.पिथौरागढ़ के शराब तस्करी का धंधा जोरों पर चल रहा है. यहां सरकारी शराब की दुकानों के अलावा भी हर कस्बों इलाकों में शराब आसानी से मिल जाती है. जो अपराध की ओर बढ़ने का मुख्य कारण भी है.जिले के पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह ने अवैध मादक पदार्थो के रोकथाम के लिए अभियान तो चलाया है लेकिन फिर भी शराब तस्करों के हौसलें बुलंद है.पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराधों पर लगाम लगाने के लिए तमाम जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें