मत्स्य विश्वविद्यालय की पहल से 2 लाख से ज्यादा बच्चों को मिलेगी सहूलियत, डिग्री भी कर सकेंगे डाउनलोड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पीयूष पाठक / अलवर. वैसे तो हर एक स्टूडेंट के लिए कॉलेज का सफर काफी बेहतरीन होता है. मगर दस्तावेजों की बात की जाए तो दस्तावेजों को लेकर स्टूडेंट्स को काफी मशक्कत करनी पड़ती है. कई बार तो डिग्री लेने के लिए भी स्टूडेंट्स को कॉलेज के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं. कॉलेज स्टूडेंट के लिए यह खबर काफी काम की साबित होगी. क्योंकि, अब कॉलेज स्टूडेंट को डिग्री लेने के लिए कॉलेज के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. डिग्री लेने के लिए अब लंबी-लंबी लाइनों में लगने की मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी. क्योंकि, मत्स्य विश्वविद्यालय के द्वारा आने वाले अगले सत्र तक सभी डिग्रियों को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाने की पहल की जा रही है. जिसके चलते स्टूडेंट के पास उनके मोबाइल में उनकी डिग्री होगी. उन्हें डिग्री के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी. बल्कि उनके पास अब डिजिटल डिग्री भी होगी जिसके चलते वह अपने डिग्री का प्रयोग कहीं भी कर सकेंगे. सत्र 2017 से 2022 तक की डिग्रियां विश्वविद्यालय की ओर से जल्दी अपलोड होगी.

डिग्रियां पासवर्ड के जरिए डाउनलोड होंगी
मत्स्य विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव आशुतोष शर्मा ने बताया कि अलवर जिले के स्टूडेंट को आने वाले सत्र तक सभी डिग्रियां ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलेगी यह पहल की जा रही है. जिसका लाभ करीब दो लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगा. अब घर बैठे ही स्टूडेंट को डिग्रियां मिल सकेगी. अब तक डिग्रियों के लिए छात्र छात्राओं को विश्वविद्यालय से लेकर कॉलेजों तक दौड़ लगानी पड़ती थी. विश्वविद्यालय 2017 से 2022 तक की डिग्रियां ऑनलाइन करेगा. स्टूडेंट्स अपनी डिग्रियां पासवर्ड आदि के जरिए डाउनलोड कर सकते है. 1 साल में लगभग 50 हजार छात्र पास आउट होते हैं. इस तरह 5 साल में करीब दो लाख से ज्यादा छात्र छात्राओं को डिग्रियां ऑनलाइन मिल जाएगी.

डॉ आशुतोष शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से वर्ष 2017 से 2022 तक की सभी डिग्रियों को डीजी लॉकर पर अपलोड कर दिया जाएगा. यह डिग्रियां सभी संस्थाओं में मान्य होगी. इससे छात्र-छात्राओं को बड़ा लाभ मिलेगा. इसकी वजह से स्टूडेंट द्वारा यूनिवर्सिटी से लेकर कॉलेजों के चक्कर लगाने वाली भागदौड़ खत्म हो जाएगी और सिक्योरिटी के साथ उन्हें उनकी डिग्री मिल जाएगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 18:36 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें