ऑनस्क्रीन 'कृष्ण' की गजब की फिटनेस, दमदार बॉडी के कायल हुए फैंस, 58 की उम्र में ऋतिक रोशन-रणवीर सिंह पर भारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली: सामानंद सागर के 1993 के टीवी शो ‘कृष्णा’ (krishna) में भगवान कृष्ण का लीड रोल निभाकर सर्वदमन बनर्जी (Sarvadaman D Banerjee) विख्यात हो गए थे. शो को बने करीब 30 साल हो गए हैं. सर्वदमन भी इतने सालों में काफी बदल गए हैं, पर उनकी भगवान कृष्ण वाली छवि आज भी दर्शकों के दिलों में ताजा है. (फोटो साभार: Instagram@sarvadaman_d.banerjee)

सर्वदमन को टीवी शो में भगवान कृष्ण के अलावा नारायण और विष्णु के किरदार में भी भरपूर लोकप्रियता मिली थी. 58 साल के सर्वदमन का लुक काफी बदल गया है, लेकिन जो चीज नहीं बदली है, वह है फिटनेस के प्रति उनका जुनून, जिसकी गवाही जिम वर्कआउट की तस्वीरें दे रही हैं. (फोटो साभार: Instagram@itssarvadamanbanerjeee) सर्वदमन की बॉडी देखकर लगता है कि वे वर्कआउट को काफी समय देते हैं. वे अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट की तस्वीरें पोस्ट करते हैं. (फोटो साभार: Instagram@sarvadaman_d.banerjee) सर्वदमन को तस्वीर में जिम ट्रेनर से हाथ मिलाते और कसरत करते हुए देखा जा सकता है. वे 58 साल में भी जवान दिखते हैं. (फोटो साभार: Instagram@sarvadaman_d.banerjee) सर्वदमन के कसरती बदन पर जब फैंस की नजर पड़ी, तो वे उनकी तारीफ करने लगे. फैंस मानते हैं कि सर्वदमन फिटनेस के मामले में ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह जैसे सितारों पर भारी पड़ते हैं. (फोटो साभार: Instagram@sarvadaman_d.banerjee) सर्वदमन ने हिंदी के अलावा तेलुगू और बंगाली सिनेमा में भी काम किया है, लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रियता और पहचान उन्हें रामानंद सागर के सीरियल ‘कृष्णा’ से मिली. (फोटो साभार: Instagram@sarvadaman_d.banerjee) सर्वदमन ने 1983 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. वे ‘एमएस धोनी: दि अनटोल्ड स्टोरी’ और तेलुगू फिल्म ‘गॉडफादर’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं, हालांकि वे बीते कई सालों से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं हैं, पर दर्शक उन्हें कभी भूल नहीं सकते. (फोटो साभार: Instagram@itssarvadamanbanerjeee)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें