Bihar Teacher Recruitment 2023: बिहार में 1.70 लाख शिक्षकों की भर्ती, यूपी के उम्मीदवारों को भी चाहिए मौका, जानें पूरा मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bihar Teacher Recruitment 2023: बिहार में सरकारी शिक्षकों की बंपर भर्तियां निकली हैं. राज्य में 1.70 लाख से अधिक सरकारी टीचर की भर्ती की जा रही है. इसके माध्यम से कक्षा एक से 12वीं के शिक्षकों की नियुक्तियां की जाएंगी. भर्ती के लिए जल्द ही फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी. उत्तर प्रदेश के उम्मीदवार भी इस भर्ती में शामिल होने का मौका चाहते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी के उम्मीदवारों का कहना है कि, जब उत्तरप्रदेश में 68,500 शिक्षकों की भर्ती निकली थी, तो बिहार के उम्मीदवारों को भी आवेदन करने के लिए मौका दिया गया था. ऐसे में अब बिहार की शिक्षक भर्ती में यूपी के अभ्यर्थियों को भी मौका मिलना चाहिए.

आपके शहर से (पटना)

बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी
गौरतलब है कि बिहार में 1,70,461 शिक्षकों की जो भर्ती निकली है, उसके लिए केवल बिहार के उम्मीदवारों को मौका दिया जा रहा है. आवेदन करने वाले उम्मीदवार का बिहार का स्थायी निवासी होना ज़रूरी है. लेकिन यूपी के अभ्यर्थी इस नियम में बदलाव चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने पटना हाईकोर्ट के वकीलों से भी संपर्क किया है.

यहां करें आवेदन
इधर बिहार शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जून से शुरू होने जा रही है. ऐसे में भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें पोर्टल पर लॉगिन करना होगा. भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी भी वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकेगी.

ये भी पढ़ें-
Police Constable Recruitment 2023: खुशखबरी ! पुलिस कांस्टेबल की निकली 21,000 से अधिक वैकेंसी, 12वीं पास इस तारीख से भरें फॉर्म
Bihar Police Constable Bharti 2023: कौन भर सकता है फॉर्म ? कितनी होनी चाहिए हाइट और सीने की चौड़ाई ?

Tags: Government jobs, Government teacher job, Job

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें