भोपाल. कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा पहली बार राजधानी भोपाल में महाशिवपुराण करने जा रहे है. शनिवार से महाशिवपुराण की शुरुआत हुई है. लाखों की तादाद में लोग राजधानी भोपाल पहुंच रहे है. पंडित प्रदीप मिश्रा 14 जून तक राजधानी भोपाल में शिवमहापुराण करेंगे. महाशिवपुराण को लेकर बड़े स्तर पर बंदोबस्त किए गए है. भोपाल में करोंद क्षेत्र के आसपास ट्रैफिक को डायवर्ट को किया गया है. कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के महाशिवपुराण को सुनने के लिए लोगों में गजब का उत्साह नजर आ रहा है.
भानपुर चौराहे पर बने पुल से कथास्थल तक आम लोगों पैदल सफर तय कर रहे हैं. कड़ी धूप और तपती गर्मी के बीच लोग आसपास के जिलों से करोंद क्षेत्र में पहुंच रहे है. बच्चे, बूढ़े, महिलाएं बड़ी संख्या में महापुराण सुनने के लिए पहुंचे हैं. 2 किमी तक पैदल चलकल लोग पंडाल (कथास्थल) तक पहुंचे है. धूप के बीच भी लोगों का उत्साह गजब का है कि लोग कथास्थल तक पहुंचने से पहले भगवान शिव के जयकारा लगाते हुए नजर आ रहे हैं.
पुलिस लोगों को दे रही दिशा-निर्देश
करोंद क्षेत्र में ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है. करोंद औऱ भानपुर क्षेत्र और आस-पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है. बाहर की तरफ ही आने वाले वाहनों को पार्किंग की व्यवस्था की गई है. पुलिसकर्मी लोगों को वाहन पार्किंग में लगाकर पैदल कथास्थल तक पहुंचने की हिदायत दे रहे हैं. जगह-जगह पर पुलिसकर्मी औऱ ट्रैफिस पुलिसकर्मी रूट को लेकर व्यवस्थाएं सभाले हुए है ताकि स्थानीय लोगों को परेशानी ना हो. लाखों की संख्या में लोग आस-पास के जिलों से 14 जून तक भोपाल पहुंचेंगें. बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने से ट्रैफिक का भारी दबाव भोपाल में आगामी चार दिनों तक रहेगा.
आपके शहर से (भोपाल)

तीसरी बार बनी मां तो मिला शॉकिंग न्यूज, सरकारी ऑर्डर ने उड़ाए होश, अब कोर्ट जाएगी केमिस्ट्री टीचर

अनोखी बारात: लग्जरी कार नहीं साइकिल से आया दूल्हा, दुल्हन की हुई ऐसी विदाई देखते रह गए लोग, देखें PHOTOS

Wildlife Video: नौरादेही अभ्यारण में शहद खाते समय पेड़ से गिरा भालू, मौत

MPPSC Result: टॉप करने पर बेटी निधि को परिवार ने पहनाई माला, खिलाई मिठाई, देखें स्वागत के Photos

MPPSC SDM Salary: एपीपीएससी के जरिए SDM बनने पर कितनी मिलती है सैलरी, कौन-कौन सी है सुविधाएं? जानें इनका वर्किंग स्टाइल

MCU ADMISSION 2023: माखनलाल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए यहां करें आवेदन, 15 जून है लास्ट डेट

PHOTOS: ‘लव जिहाद करने वाले को दी जाए फांसी,’ उत्तम स्वामी ने कहा- सनातन धर्म की जड़ों को कोई हिला नहीं सकता

Sagar News: नन्हे हाथों ने कैनवास पर कल्पनाओं को उकेरा, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

MPPSC Result: सेकंड टॉपर निधि ने अफसर बनने के लिए छोड़ी थी नौकरी, अब सपना पूरा

MPPSC Result: मां थी बीमार…घर पर रहकर ही आयुष ने की तैयारी, पहले अटेम्प्ट में बने डिप्टी कलेक्टर

Mppsc Result : आरक्षक की नौकरी छोड़ प्रदीप गौतम बने वाणिज्य कर इंस्पेक्टर, जानिए सफलता का राज
55एकड़ में पंडाल किया गया तैयार
बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के चलते 55 एकड़ में पंडाल तैयार किया गया है. पंडाल में तीन वाटरफ्रूफ डोम बनाए गए है. करोंद में पीपुल्स मॉल के पीछे बड़े एरिया में पांच से छह टेंट की व्यवस्था की गई है. 6 मुख्य गेट समेत 10 गेट तैयार किए गए है. करीब 72 फीट लंबा मंच बना है. पंडाल के चारों तरफ पीने के पानी के लिए नल लगाए गए है तो 300 से ज्यादा पंखे कूलर गर्मी से राहत देने के लिए लगे है. हर गेट पर हेल्प डेस्क बनाई गई है. हेल्प डेस्ट में वॉलिंटियर्स लोगों को पंडाल तक पहुंचन में मदद करेंगे.
.
Tags: Bhopal news, Mp news
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 19:23 IST








