भोपाल में अनोखा ‘साड़ी संसार’…इस मार्केट में मिलेंगी सस्ते में अच्छी साड़ियां, 80 रुपये से शुरुआत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विनय अग्निहोत्री/भोपाल: घर में जब भी शादियां आती हैं तो सबसे पहले हमें कपड़ों की शॉपिंग करने की याद आती है. ऐसे में लोग ऐसे बाजार तलाशते हैं, जहां सस्ते दामों पर बेहतर कपड़े मिल जाएं. यदि आपको भोपाल में कपड़ों की खरीदारी करनी है और रीजनेबल रेट्स की मार्केट ढूंढ रहे हैं तो आपको ऐसे बाजार के बारे में बताते हैं जहां साड़ियों की कीमत मात्र 80 रुपये से शुरू हो जाती है.

भोपाल के पास बैरागढ़ मार्केट है, जहां सबसे सस्ती और बेहतर साड़ियां मिलती हैं. यहां से आप दूल्हा और दुल्हन के सामान, साड़ी, बच्चों और बड़ों के कपड़े के साथ घर की चीजें भी कम दाम में अच्‍छी क्‍वालिटी में खरीद सकते हैं. चाहे अमीर हो या गरीब सभी बैरागढ़ मार्केट में खरीदारी करने आते हैं. दूर-दूर के शहरों से यहां लोग खरीदारी करने आते हैं.

साड़ी शॉप के ऑनर दिलीप ने बताया कि बैरागढ़ में मध्य प्रदेश के सभी जिलों से लोग खास तौर पर साड़ियों की शॉपिंग करने के लिए आते हैं. वह इसलिए क्योंकि यहां पर 80 रुपए से साड़ी के रेट शुरू हो जाते हैं. वही साड़ी अगर आप किसी और मार्केट में खरीदने जाते हैं तो काफी महंगे दामों में मिलती है.

लाख रुपये तक की साड़ियां
आगे बताया कि हमारे यहां जो साड़ी डिजाइन करवाई जाती है, वह अपने कारीगरों से बनवाते हैं. हालांकि, डिमांड के आधार पर यहां आपको महंगी से महंगी एक लाख रुपए तक की साड़ी भी मिल जाएगी. हमारे यहां आपको बनारसी साड़ी मिल जाएगी, लहंगे मिल जाएंगे, शिफॉन की साड़ी मिल जाएगी. सब अलग-अलग वैरायटी की साड़ियां यहां पर मिलती हैं. जिसे सस्ती चाहिए उसे भी और जो बहुत हाई फाई चाहता है उसकी पसंद के आधार पर भी हमारे पास साड़ियां मौजूद हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 19:13 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें