Adipurush Promotion: अपनी चाल में कामयाब दिखे ओम राउत! प्रभाष-कृति को आगे कर, सैफ अली खान को किया साइड?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. ओम राउत की की फिल्म आदिपुरुष को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. फिल्म के ट्रेलर के बाद फिल्म से जुडे़ सभी विवाद भले अभी ठंडे बस्ते में पैक हो चुके हैं, लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद कब क्या हो जाए ये कह पाना अभी बेहद मुश्किल है. इसी बीच फिल्म से जुड़े सभी कास्ट इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं. प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह निज्जर और देवदत्त नागे लगातार फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. हालांकि इन सभी के साथ बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान कहीं भी दिखाई नहीं दे रहे हैं. ऐसे में सैफ के चाहने वाले काफी परेशान और हैरान भी है.

आपको याद दिला दें कि अभी थोड़े दिन पहले ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया है कि मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन से सैफ अली खान को साइड रखने का बड़ा किया है. अगर सब कुछ सही रहा तो सैफ इस फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा नहीं बनेंगे. रिपोट्स में इसके पीछे सैफ का डेट्स फाइनल नहीं करना बताया गया था. इसके साथ ये भी बताया गया कि जब फिल्म आदिपुरुष के सभी कास्ट फिल्म का प्रमोशन करेंगे तो सैफ अली खान अपनी बेगम करीना कपूर खान और अपने दोनों बेटों जेह और तैमूर संग वैकेशन पर रहेंगे.

अब जब फिल्म का प्रमोशन जोरों से चल रहा है, तब सैफ के फैंस नोटिस कर रहे हैं कि वाकई में सैफ अली खान को फिल्म के डायरेक्टर ने विवादों से बचाने के लिए उन्हें साइड कर रखा है. ताकि वह बेहद शांति माहौल में अपनी फिल्म को जारी कर सके.

मेकर्स अब और अन्य विवाद नहीं चाहते हैं
जैसा की आप जानते हैं कि आदिपुरुष लंबे वक्त से विवादों में रहा है. कभी फिल्म का टीजर, तो कभी पोस्टर को लेकर लोग विरोध किया. पहले तो फिल्म के टीजर में लोगों ने रावण और हनुमान जी के लुक को लेकर फैंस ने आपत्ति जताई थी. फिर बाद में टीजर में राम और रावण एक्शन पर सवाल उठाया. फिर पोस्टर में मां सीता की मांग में सिंदूर नहीं नजर आया तो इसका विरोध तेज हो गया. इसके साथ ही पोस्टर में भगवान राम ने जनेऊ भी धारण नहीं तो सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक अलग ही कॉन्ट्रोवर्सी ने जन्म ले लिया था.
” isDesktop=”true” id=”6478291″ >

प्रभाष पर भारी पड़े सैफ अली खान
हालांकि आदिपुरुष के फाइनल ट्रेलर में सैफ के प्रति दर्शकों का नजरिया काफी बदला हुआ नजर आया. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो राम के अवतार में दिख रहे प्रभाष के लुक से कहीं ज्यादा पॉजिटिव रिस्पॉन्स लंकापति रावण बने सैफ अली खान को मिला. ट्रेलर के कुछ सेकेंड के सीन्स में सैफ अपने लुक और अंदाज से पूरी महफिल लूट ली. सोशल मीडिया पर प्रभास की कम और सैफ अली खान की ज्यादा तारीफ हुई.

Tags: Actor Prabhas, Adipurush, Entertainment news., Kriti Sanon, Prabhas, Saif ali khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें