
सुनील रजक/शिवपुरी: पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एवं वर्तमान में इंदौर जिले के प्रभारी राघवेंद्र गौतम के भतीजे प्रदीप गौतम ने एमपीपीएससी में चयनित होकर एक मुकाम हासिल किया है. प्रदीप गौतम लंबे समय से एमपीपीएससी की तैयारी इंदौर में रहकर कर रहे थे, जिसका फल अब उन्हें मिल गया है. बीती रात एमपीपीएससी का रिजल्ट घोषित हुआ है, जिसमें प्रदीप गौतम को वाणिज्य कर इंस्पेक्टर चयनित किया गया है. इस रिजल्ट के बाद से पूरे परिवार सहित रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई है.
प्रदीप गौतम ने 12 वीं गणित विषय से 2009 में पास की थी. उन्होंने इसके बाद बीसीए 2012 में किया. उसके बाद एमपी पुलिस में 2014 में आरक्षक के पद पर चयनित हुए थे. तैयारियों को लेकर प्रदीप गौतम समय नहीं दे पा रहे थे. इसके बाद उन्होंने 2017 में एमपी पुलिस की आरक्षक की नौकरी को छोड़ दिया और 2020 के बैच के एमपीपीएससी के अधिकारी बने.
आईएएस बनाना है प्रदीप का लक्ष्य
एमपीपीएससी में 23 अप्रैल 2022 को प्रदीप गौतम ने मेंस दिया था. इसके बाद इंटरव्यू 2023 में हुआ. अब बीते रात्रि रिजल्ट के बाद में उन्हें वाणिज्य कर इंस्पेक्टर बनाया गया है. अपनी सफलता पर प्रदीप गौतम ने बताया कि अभी उन्हें पूरी सफलता नहीं मिली हैं. अभी वह तैयारी कर रहे हैं. उनका लक्ष्य बनना है.
चाचा राघवेंद्र गौतम है पूर्व मंत्री
प्रदीप गौतम के चाचा राघवेंद्र गौतम पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त हैं. वर्तमान में भाजपा की सरकार में इंदौर जिले के प्रभारी हैं. प्रदीप गौतम के पिताजी का नाम वीरेंद्र कुमार गौतम है. वह किसान हैं. तानपुर में रहकर वे अपनी खेती किसानी करते हैं. शिवपुरी में निज निवास लक्ष्मी बाई रोड पर है.
.
Tags: Local18, Madhya pradesh news, Shivpuri News
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 18:07 IST








