
अमित सिंह/प्रयागराज. प्रयागराज का मदन मोहन मालवीय क्रिकेट स्टेडियम किसी परिचय का मोहताज नहीं है. स्टेडियम पर भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े-बड़े दिग्गज जैसे सुनील गावस्कर, इमरान खान, यशपाल शर्मा, युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह सहित तमाम खिलाड़ी खेल चुके है . क्रिकेट जगत की ऐसी तमाम यादें खेल प्रेमियों के दिमाग में रची बसी हैं. ऐसे में अब यहां क्रिकेट मैच नहीं हो सकेगा. प्रशासन की ओर से कई कारकों पर निर्भर करते हुए ऐसा निर्णय लिया गया है.
11वी ऑल इंडिया लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट टूर्नामेंट में सुनील गावस्कर की टीम का मैच इंडियन एयरपोर्ट से होना था. वह जीप इंडस्ट्रियल सिंडीकेट इलेवन की कप्तानी कर रहे थे. 14 नवंबर 1987 में स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जुटने हुई. तब उस समय टिकट का मूल्य अठन्नी था. मैच शुरू होने के 2 घंटे पहले ही स्टेडियम फुल हो गया. बल्लेबाजी करने गावस्कर क्रीज पर उतरे. उस समय गावस्कर 30 शतक लगाकर दुनिया पर छा चुके थे. यहां भी उम्मीद थी कि कि वह शतक बनाएंगे लेकिन वह जल्दी आउट हो गए.
गावस्कर को प्रयागराज बुलाना आसान नहीं था
इस टूर्नामेंट के जनरल सेक्रेटरी रहे आर पी भटनागर ने बताते हैं कि गावस्कर को प्रयागराज बुलाना बड़ी चुनौती थी. उस समय जयपुर में भारत पाकिस्तान के बीच मैच हुआ था. हालांकि काफी प्रयास के बाद यह सम्भव हो पाया.
.
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 16:39 IST








