गिरिराज सिंह ने नाथूराम गोडसे को बताया ‘भारत माता का सपूत’, कहा- बाबर, औरंगजेब की तरह आक्रांता नहीं था

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

गिरिराज सिंह नाथूराम गोडसे को भारत का ‘सपूत’ बताया.
गिरिराज सिंह ने कहा कि वह बाबर और औरंगजेब की तरह हमलावर नहीं था.
गिरिराज सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार धर्म परिवर्तन को बढ़ावा दे रही.

दंतेवाड़ा. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) को भारत का ‘सपूत’ बताया है. गिरिराज सिंह ने कहा कि वह मुगल शासकों बाबर और औरंगजेब की तरह हमलावर नहीं था क्योंकि वह भारत में पैदा हुआ था. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा शहर में शुक्रवार को संवाददाताओं से बात करते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि जो लोग खुद को बाबर और औरंगजेब की संतान कहलाने में खुशी महसूस करते हैं, वे भारत माता के सच्चे सपूत नहीं हो सकते.

औरंगजेब को लेकर महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के गोडसे से संबंधित एक बयान के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि ‘अगर गांधी जी के हत्यारे हैं तो गोडसे भारत के सपूत भी हैं, वे भारत में ही जन्में हैं, औरंगजेब और बाबर की तरह हमलावर नहीं हैं. और जिसको बाबर की औलाद कहलाने में खुशी महसूस होती है, वह कम से कम भारत माता का सच्चा सपूत नहीं हो सकता.’

Tags: Asaduddin owaisi, BJP, Giriraj singh, Nathuram Godse

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें