Indore Street Food: यहां मिलती है स्वादिष्ट सुरेश सेठ की हींग कचौरी, खा कर पेट भर जाएगा.. लेकिन मन नहीं!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राहुल दवे/इंदौर. मध्य प्रदेश का इंदौर शहर स्वच्छता में देश भर में नंबर 1 होने के साथ-साथ जायके से भरपूर खान-पान के लिए भी जाना जाता है. इंदौरी नमकीन, पोहा और चाट के मुरीद तो आपको पूरे देश में मिल जाएंगे. लेकिन आज न्यूज़ 18 लोकल आपको यहां के मशहूर कचौरी के बारे में बताने जा रहा है जिनका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. आपने कचौरी तो बहुत खाई होगी, लेकिन इंदौर के सुरेश सेठ की हींगवाली कचौरी की बात ही अलग है. इस कचौरी में हींग का स्वाद लाजवाब है.

इंदौर के मालवा मिल चौराहे पर सुरेश की नमकीन नाम से स्थित यह दुकान करीब 70 वर्ष पुरानी है. यहां शहरवासी ही नहीं, बल्कि बाहर से भी आने वाले लोग भी कचौरी पार्सल करा कर ले जाते हैं. सुरेश सेठ की दुकान पर सुबह सात बजे से ही भीड़ लगना शुरू हो जाती है.

दुकान के संचालक सुरेश जैन बताते हैं कि उनके पिता रामचंद्र जैन ने हींग की कचौरी बेचना शुरू किया था. तब ठेले पर दुकान लगती थी और 20 पैसे में एक कचौरी बेची जाती थी. समय बीतने के साथ उन्होंने दुकान बना ली. अब 25 रुपये में यहां एक हींग कचौरी मिलती है. इस कचौरी में हींग के साथ 17 तरह के मसाले मिलाए जाते हैं जिससे इसका जायका लोगों की जुबान पर चढ़ गया है. कचौरी बनाने का सिलसिला प्रतिदिन सुबह सात बजे से लेकर रात के नौ बजे तक चलता रहता है. रोज हजारों कचौरी बिकती है. इनकी कचौरी का स्वाद वर्षों पहले जैसा था, आज भी वैसा ही है. पुराने ग्राहकों के साथ नये ग्राहक भी अब सुरेश सेठ की कचौरी का स्वाद लेने यहां आते हैं.

इंदौर के सुरेश नमकीन एंड स्वीट्स का फोन नंबर- 0731-2432949
https://g.co/kgs/8JYfBe

.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 08:00 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें