
Govt Jobs 2023 : आईटीआई किए हुए लोगों के लिए भारतीय रेलवे में अप्रेंटिसशिप जॉब का मौका है. दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने फिटर, कारपेंटर, वेल्डर, COPA, इलेक्ट्रिशियन, स्टनोग्राफर सहित 21 आईटीआई ट्रेड्स में 836 पदों के लिए अप्रेंटिसशिप का नोटिफिकेशन जारी किया है. रेलवे में ट्रेड अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर करना है.
दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग एक साल की होगी. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई है. आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए सेलेक्शन आईटीआई में मिले मार्क्स के आधार पर होगा. इस मार्क्स के आधार पर कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट बनेगी.
रेलवे में आईटीआई अप्रेंटिसशिप वैकेंसी डिटेल
नागपुर डिवीजन- 772 वैकेंसी
वर्कशॉप मोतीबाग, नागपुर- 64 वैकेंसी
आईटीआई अप्रेंटिसशिप के लिए योग्यता
रेलवे में आईटीआई अप्रेंटिसशिप के लिए कम से कम 50% मार्क्स के साथ 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही नेशनल काउंसलिंग फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) से मान्यता प्राप्त संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए.
आईटीआई अप्रेंटिसशिप के लिए उम्र सीमा
दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे में आईटीआई अप्रेंटिसशिप के लिए उम्र 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी.
कैसे करना है आवेदन
-सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं
-अब होम पेज पर ‘Latest opening’ पर क्लिक करें
-अब यहां रजिस्ट्रेशन करें
-रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करके SECR Trade Apprenticeship 2023 अप्लीकेशन फॉर्म भरें
रेलवे आईटीआई अप्रेंटिसशिप भर्ती नोटिफिकेशन 2023
ये भी पढ़ें
CTET 2023 Exam Date: सीटीईटी परीक्षा की डेट हुई घोषित, अब ऑनलाइन नहीं होगा एग्जाम
Bihar Police Constable Bharti 2023: कौन भर सकता है फॉर्म ? कितनी होनी चाहिए हाइट और सीने की चौड़ाई ?
.
Tags: Government jobs, Indian Railway recruitment, Jobs news
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 07:55 IST









