परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की जगह फाइनल, बहन प्रियंका की तरह करेंगी शादी! यहां लेंगी सात फेरे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सगाई 13 मई को दिल्ली में हुई थी. अब काफी समय से फैंस एक्ट्रेस की शादी की डेट सामने आने का इंतजार कर रहे हैं. परिणीति के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है. दोनों लव बर्ड्स राजस्थान पहुंचे हैं और माना जा रहा है कि दोनों ने अपनी शादी की जगह भी फाइनल कर ली है. खबर है कि राघव और परिणीति उदयपुर में सात फेरे लेंगे.

परिणीति चोपड़ा के फैंस काफी समय से एक्ट्रेस की शादी की डेट जानने को बेताब हैं. अब कपल ने अपनी शादी का वेन्यू भी फाइनल कर लिया है. ई टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक दोनों राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. बीते महीने दोनों ने सगाई भी खूब धूमधाम से की थी. काफी समय से परिणीति और राघव राजस्थान के अलग जगहों पर अपनी शादी का वेन्यू तय करने में लगे हुए थे. कई रिसॉर्ट्स के ओनर्स और टूरिज्म डिपार्टमेंट के अधिकारियों से बात करने के बाद अब उन्हें अपना फेवरेट डेस्टिनेशन मिल गया है. आइए जानते हैं राघव और परिणीति किस रिसॉर्ट में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

रणवीर सिंह से लेकर अक्षय कुमार तक, आज 1 हिट को तरस रहे 5 ऑल टाइम फेवरेट स्टार्स, चौंका देगा तीसरा नाम

परिणीति इस आलीशान रिसॉर्ट में लेंगी 7 फेरे
सामने आई खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि राजस्थान के कई रिजॉर्ट्स देखने के बाद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को उदयपुर का ‘द ओबरॉय उदयविलास’ काफी भा गया है और वह जल्द ही उनके साथ डील लॉक करने वाले हैं. बता दें, ‘द ओबेरॉय उदयविलास’ पिछोला झील के तट पर स्थित है. इस लग्जरी रिसॉर्ट में हरे-भरे लॉन, मेवाड़ स्टाइल में बना आंगन, फव्वारे, आलीशान लग्जरी सुइट के साथ बहुत सी ऐसी खास चीजें हैं, जो इसकी खूबसूरती को ज्यादा बेहतर बनाता है.

बॉलीवुड कपल्स की फेवरेट जगह बना राजस्थान
परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस संग राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाई थी. दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी. प्रियंका और निक पहले ऐसे कपल नहीं थे जिन्होंने शादी के लिए राजस्थान को चुना था इनके अलावा, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​समेत कई अन्य सेलिब्रिटी कपल्स भी राजस्थान में शादी कर चुके हैं, ऐसा लगता है कि यह बॉलीवुड कपल्स के लिए ये फेवरेट डेस्टिनेशन बन चुकी हैं.

Tags: Entertainment news., Parineeti chopra, Raghav Chaddha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें