Ghaziabad News : गर्मी की छुट्टियों का सार्थक उपयोग! नया हुनर सीख रही महिलाएं, आत्मनिर्भर बनाना है उद्देश्य

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विशाल झा/गाजियाबाद : क्या आप भी गर्मी की छुट्टियों में गोवा या मनाली जाने का मन बना रहे है. लेकिन इस सब के विपरीत इन छुट्टियों में आप एक नया हुनर सीख सकते है वो भो बिलकुल निशुल्क. जी, हां आपके जनपद गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम में ही आप भी ट्रेनिंग ले सकते है. दरअसल गर्मी की छुट्टियों के इस माहौल में गाजियाबाद के इंदिरापुरम में कनावनी स्थित अस्मि कौशल विकास केंद्र में निशुल्क महिला और छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

इस प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जा रही है. जिसके बाद इन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाता है, जिसके आधार पर महिलाएं आगे रोजगार भी पाती है.गर्मी की छुट्टियों की इस ट्रेनिंग में इन छात्राओं को सिलाई- कढ़ाई आर्टिफिशियल ज्वेलरी, पेंटिंग, मेहंदी क्लास और वेस्ट मैनेजमेंट भी सिखाया जा रहा है.

न्यू फैशन ट्रेंड सीख रही है महिलाएं
महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई के लिए ट्रेन करने वाली ट्रेनर पूनम ने बताया की महिलाएं सब कुछ शुरुआत से सीख रही है. पहले सिर्फ छोटी – छोटी चीजों से सिखाया जाता है. फिर धीरे -धीरे ब्लाउज, पेटीकोट वगैरा बनाना सिखाते है. आजकल प्लाज़ो, सूट और कढ़ाई के कपड़े चलन में है तो उनकी ट्रेनिंग दी जा रही है.

लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है उद्देश्य
वही अस्मि कौशल विकास केंद्र की सह -संस्थापक प्रियंका गुप्ता ने बताया की गरीब तबके की लड़कियो को यहां सेंटर पर सब कुछ सिखाया जाता है. लड़को के लिए भी मोबाइल रिपेयरिंग का काम हम सिखाते है. काफी सालों से ये संस्था काम कर रही है जिसका मकसद लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है.

वाटर पेंटिंग बनाना सीख रहे बच्चे
अस्मि कौशल विकास केंद्र में छोटे बच्चों को वाटर पेंटिंग, स्केच आदि सिखाया जा रहा है.खास बात ये है की इन महिलाओं को कोर्स पुरा होने के बाद प्रमाण पत्र भी दिया जाता है जो पूरी तरीके से निशुल्क है.

Tags: Ghaziabad News, Local18, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें