मणिपुर में 48 घंटे शांति के बाद फिर हिंसा, उग्रवादियों ने की 3 की हत्या, CBI जांच के लिए एसआईटी गठित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले के एक गांव में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों के भेष में आये उग्रवादियों ने तीन लोगों को तलाशी अभियान के बहाने उनके घर से बाहर बुलाया और उनपर गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गयी. 48 घंटे की शांति के बाद मणिपुर में फिर से हिंसक घटना समने आई है. उधर, मणिपुर में हुई हिंसा के मामले में शुक्रवार को सीबीआई ने डीआईजी रैंक के अफसर के नेतृत्‍व में स्‍पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम (SIT) का गठन कर दिया है. सीबीआई मणिपुर में समुदायिक हिंसा से जुड़े छह मामलों की जांच कर रही है.

ताजा हमले को लेकर प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक मणिपुर के कांगपोकी और इंफाल वेस्ट जिलों की सीमा पर स्थित कुकी समुदाय के गांव में वारदात को अंजाम दिया गया. अधिकारी  ने कहा कि उग्रवादी मेइती समुदाय के माने जा रहे हैं. गांव की नियमित गश्त पर निकले सुरक्षा बल गोली चलने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे लेकिन तब तक उग्रवादी इलाके से भाग गये. अभागने से पहले उन्‍होंने तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर चुके थे.

सीबीआई ने संभाला मोर्चा 

मणिपुर दौरे के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की थी कि सभी पंजीकृत एफआईआर में से 5 चिह्नित मामलों सहित 6 और सामान्य साजिश के एक मामले की जांच सीबीआई की विशेष टीम द्वारा की जाएगी। इस वादे को निभाते हुए सीबीआई की एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है. उधर, पिछले 24 घंटे के दौरान मणिपुर के इंफाल पूर्व, काकचिंग, टेंग्नौपाल और बिष्णुपुर जिलों में 57 हथियार, 1,588 गोला-बारूद और 23 बम बरामद किए गए हैं. अब तक कुल 953 हथियार, 13,351 गोला बारूद और विभिन्न प्रकार के 223 बम बरामद किए गए हैं .

Tags: Amit shah, Manipur News, Manipur violence, Manipur violence update

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें