हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने मोबाइल पर अश्लील वाीडियो कॉल करके लोगों से ठगी करने में माहिर सरगना शौकत खान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. सरगना शौकत कई प्रदेशों की लड़कियों से मोबाइल पर अश्लील वीडियो कॉल करवाने का काम कई सालों से करता आ रहा था. हमीरपुर जिला के एक सेवानिवृत अधिकारी को सितंबर माह में मोबाइल पर अश्लील वीडियो कॉल्स करवाई और सेवानिवृति अधिकारी को ब्लैकमेल करके वीडियो को लीक करने के एवज में लाखों रूपये की डिमांड की गई थी.
सेवानिवृति अधिकारी ने बदनामी के डर से शौकत खान को साढे सोलह लाख रूपये की राशि अलग-अलग किस्तों में खातों में भेजी थी. वहीं जिन खातों में पैसे भेजे जाते थे वह ऐजेंट का काम करते थे. बड़ी शातिराना तरीके से शौकत खान तीन लोगों शांतनु चौधरी मुख्य एजेंट और उसके नीचे पारस और सलीम खान के माध्यम से अपने तक पैसे पहुंचाने का काम करता था. जिन एजेंट के खातों में पैसा हमीरपुर के सेवानिवृत अधिकारी ने भेजा था उनको पुलिस ने धर दबोचा है, जिन्हें पुलिस द्वारा 31 मई को अल्वर राज्यस्थान से गिरफ्तार करके हमीरपुर लाया गया है.
आपके शहर से (अलवर)

Rajasthan News: Suratgarh नगर पालिका की बैठक में हंगामा, पार्षदों में जमकर हुई बहस | Breaking News

दौसा में है नीलकंठ महादेव का चमत्कारी मंदिर, 9वीं शताब्दी के इस मंदिर की गजब की है मान्यता

Viral News : शादी की मंडप में हो गया बवाल, दुल्हन की शर्तों से रो पड़ा दूल्हा | Breaking News | News

Meera Murder Case :Manoj sane की पोल खोलेगी Saraswati Vaidya की बहने | Breaking News | Mumbai Murder

Mira Road Murder Case : Manoj Sane कर रहा Mumbai Police को गुमराह | Live in Relationship | Top News

Alwar : यहां सुबह-सुबह कालोनी के पीछे विचरण कर रहा था बाघ, देखकर सहम गए लोग, देखें वीडियो

अनोखा संग्रह! यह शख्स 40 सालों से 20 से अधिक समाचार पत्रों का कर रहा संग्रहण, महीने में इतना आता है खर्चा

CM Ashok Gehlot Kotputli visit: CM अशोक गहलोत का संबोधन | Jaipur News | Rajasthan News

14 साल में पहली बार भारी संख्या में उदयपुर आए पर्यटक, बढ़ता जा रहा शहर का आकर्षण, जानें डिटेल्स

Barmer : बदलते दौर में आज भी महिलाओं के सुहाग का प्रतीक है चूड़ा, इसके बिना नही होती है शादी

छुट्टी बिताने अपने गांव आया था सेना का जवान, सड़क हादसे में हुई मौत, गांव में पसरा मातम
बता दें कि इस सरगना को पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस और हमीरपुर पुलिस के 60 जवानों ने दिन रात मशक्कत की है. पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार सरगना शौकत खान ने बड़ी चालाकी से राजस्थान में किसी अन्य अपराध में सरेंडर कर दिया, जिसके चलते हमीरपुर केार्ट से पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट जारी करवाया और तब जाकर हमीरपुर ने मुख्य आरोपी शौकत खान को गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में हमीरपुर जिला में ही दर्जनों वीडियो कॉल करके अश्लील वीडियो बनाने पर ठगी करने के मामले सामने आए थे और लोगों ने लाखों रूपये ऐठे जा चुके हैं.
हमीरपुर डीएसपी रोहित डोगरा ने बताया कि अश्लील वीडियो काल करके ठगी करने के मामले में मुख्य सरगना को राजस्थान के अलवर जिला से हमीरपुर पुलिस ने पकड़ा है. उन्होंने बताया कि इसके साथ ही तीन अन्य एजेंटों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में संलिप्त वीडियो कॉल गर्ल्स की भी तलाश की जा रही है और अभी पकड़े गए आरोपियों से पुलिस रिमांड में और सुराग मिलेंगे.
.
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 20:08 IST








