2008 में सलमान की 1 गलती से… आमिर ने लगा दी थी ब्लॉकबस्टर की लाइन, बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरे थे भाईजान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Salman Khan Unknown Facts: साल 2008 में बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान से एक बड़ी गलती हो गई थी, क्योंकि उनके हाथ से एक ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्म निकल गई थी, जिससे आमिर खान की गाड़ी चल पर पड़ी थी. इस फिल्म का नाम जान आप भी हैरान रह जाएंगे, क्योंकि यही वह फिल्म थी जिसके बाद आमिर ने ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लाइन लगा दी थी.

01

नई दिल्ली. बॉलीवुड के दो धुरंधर सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) पिछले 3 दशकों से फिल्मों में सक्रिय हैं. ये दोनों ही लगातार दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं. 30 साल बाद भी, ये दोनों बॉक्स ऑफिस के हिट मशीन हैं. वो अलग बात है कि पिछले कुछ सालों से इन दोनों की फिल्मों का कोई खास असर दर्शकों पर देखने को नहीं मिल रहा है, फिर भी इन दोनों का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है.

02

इस साल सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि एक बार फिर सलमान के साथ कैटरीना कैफ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं और इस फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें हैं. आज हम सलमान से जुड़ी एक ऐसी बात आपको बताने जा रहे हैं, जिससे शायद आप भी अनजान होंगे.

03

बात साल 2008 की है… जब सलमान के पास एक फिल्म का ऑफर आया तो उन्होंने उस फिल्म करने से मना कर दिया था और फिल्म का नाम था ‘गजनी’. जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ‘गजनी’ के लिए मेकर्स की पहली पसंद आमिर खान नहीं, बल्कि सलमान खान थे. एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक ‘गजनी’ के डायरेक्टर ने सबसे पहले ‘संजय सिंघानिया’ के किरदार के लिए सलमान को ही ऑफर दिया था.

04

कहा जाता है कि फिल्म ‘गजनी’ के लिए सलमान ने कोई इंट्रेस्ट नहीं दिखाया और फिल्म में काम करने से मना कर दिया बाद में ये फिल्म आमिर खान के हिस्से आई थी. रिलीज होते ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी.. खासकर आमिर खान की एक्टिंग के तो लोग दीवाने हो गए थे. इस फिल्म के बाद तो आमिर ने ‘3 इडियट्स’, ‘पीके’, ‘धूम- 3’ और ‘दंगल’ जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लाइन लगा दी थी.

05

वहीं, दूसरी ओर ‘गजनी’ के रिलीज होने से ठीक एक महीने पहले जब उसी साल सलमान की फिल्म ‘युवराज’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी. इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से खारिज कर दिया था. अगर सलमान ‘गजनी’ के लिए हां बोले होते तो शायद उनके करियर का ग्रॉफ कुछ और होता है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें