
अनूप पासवान/कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के नवांगांव झाबु के जंगल में एक बार फिर भालू का जोड़ा दिखा है. गांव के समीप नदी किनारे भालू का जोड़ा नजर आ रहा है. इस दृश्य को एक ग्रामीण ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. इसके बाद यह वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है.
गांव के समीप भालू का जोड़ा नजर आने के बाद से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है. गांव के समीप भालू के पहुंचने की सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई. बावजूद इसके वन अमला वहां नहीं पहुंचा. इससे ग्रामीण काफी नाराज है.
बहरहाल, कोरबा जिले के जंगलों में विभिन्न प्रकार के वन्य जीवों का बसेरा है. वन्य जीव कई बार भटकते हुए जंगलों से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं. जहां इनसानों से सामना होने पर जनहानि की घटना घटती है. कोरबा जिले में इन दिनों हाथी और भालुओं का उत्पात जारी है. बता दें कि कोरबा में विगत कुछ वर्षों से हाथियों द्वारा जान-माल को नुकसान पहुंचाने की घटना घट चुकी हैं. वहीं, भालू के हमले से कई ग्रामीण घायल हो चुके हैं. ऐसे में एक बार फिर लोगों का डर सता रहा है.
.
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 18:49 IST








